पाकिस्तान क्रिकेट इस समय मुश्किल दौर से गुजर रहा है. इंग्लैंड के खिलाफ शुरूआती 2 टेस्ट में मिली हार के बाद पीसीबी ने कोच सरफराज अहमद और गेंदबाजी कोच उमर गुल को हटा दिया. आखिरी टेस्ट से पहले करीब आधी टीम को ही बदल दिया. पीसीबी ने 7 खिलाड़ियों को बाहर कर स्वदेश भेज दिया. इससे पाकिस्तान टीम हंसी का पात्र भी बन गई है. इस बीच एक और बड़ी खबर आई है, अब एक और अधिकारी की छुट्टी हो सकती है. अब मुख्य चयनकर्ता आकिब जावेद को हटाया जा सकता है.
पीटीआई ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के एक सूत्र के हवाले से बताया कि बोर्ड एक ‘क्लीन-अप’ अभियान चला रहा है, जिसके तहत अब आकिब जावेद की छुट्टी हो सकती है. सूत्र ने कहा, “आकिब को हाई परफॉरमेंस सेंटर में अपने रोल पर फोकस करने के लिए कहा जा सकता है.” सूत्र ने एक और बड़ा खुलासा किया. उनके अनुसार रिजवान और इमाम को न सिर्फ खराब फॉर्म बल्कि ड्रेसिंग रूम में उनके बर्ताव के कारण भी हटाया गया.”
सूत्र ने बताया कि अंतिरम रेड बॉल कोच माइक हेसन कुछ ऐसे खिलाड़ियों को आजमाना चाहते थे, जिनके साथ उन्होंने वाइट बॉल कैंप में काम किया था. उनकी सिफारिश पर ही कुछ खिलाड़ियों को हटाया गया. सूत्र ने बताया कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी ‘क्लीन-अप’ चाहते हैं. अगला बदलाव चयन समिति में संभव है.
यह भी पढ़ें- युवराज ने अभिषेक शर्मा से लगवाई ‘उठक-बैठक’, बर्थडे पर शेयर किया खास वीडियो
उन्होंने बताया कि पीसीबी ने सिलेक्शन समिति और एडवाइजरी समिति के सदस्यों को भी नोटिस भेजा है, उन्हसे सफाई मांगी गई है कि किन मानक का इस्तेमाल कर इमाम और रिजवान को इंग्लैंड दौरे के लिए टेस्ट टीम में चुना गया.
इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी मैच के बाद पाकिस्तान की नई चयन समिति की घोषणा भी हो सकती है. सूत्र ने ये भी बताया कि पीसीबी हेसन को टेस्ट टीम का भी स्थाई हेड कोच बनाए रखने पर विचार कर रहा है.
यह भी पढ़ें- भारत या पाकिस्तान, देखें महिला T20 में किसका पलड़ा भारी
