Headlines

कौन थे प्रदीप सिंह रावत? बॉलीवुड के पहले 100 करोड़ कमाने वाले ‘विलेन’ का बनाया था रिकॉर्ड


बॉलीवुड में ‘गजनी’ के नाम से मशहूर एक्टर प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में कैंसर से निधन हो गया है. प्रदीप रावत भारतीय सिनेमा के उन सितारों में शामिल थे जिन्होंने हिंदी सिनेमा से लेकर साउथ फिल्म इंडस्ट्री में भी अपनी खूब पहचान बनाई. 1995 से इंडस्ट्री का हिस्सा रहे प्रदीप रावत ने हिंदी, तेलुगु, तमिल और मलयालम सिनेमा में विलेन के दमदार किरदारों से दर्शकों के दिलों में जगह बनाई थी. क्या आप जानते हैं कि प्रदीप बॉलीवुड के वो विलेन थे जिन्होंने पहली 100 करोड़ी फिल्म दी थी.

बॉलीवुड के पहले 100 करोड़ कमाने वाले विलेन थे प्रदीप रावत?
प्रदीप रावत ने बॉलीवुड से लेकर साउथ तक की फिल्मों में ज्यादातर विलेन के ही किरदार निभाए और इस रोल में उनका करियर काफी शानदार रहा. वहीं बॉक्स ऑफिस के इतिहास में उनके नाम एक अनोखा और कभी न बदलने वाला रिकॉर्ड भी दर्ज है. दरअसल जब दिसंबर 2008 में आमिर खान की एक्शन थ्रिलर ‘गजनी’ रिलीज हुई, तो उसने बॉक्स ऑफिस के सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए थे और घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ नेट का आंकड़ा पार करने वाली पहली भारतीय फ़िल्म बनी थी. दिलचस्प बात ये है कि प्रदीप रावत ने इस फिल्म से बॉलीवुड में  विलेन के तौर पर डेब्यू था. इस फिल्म के साथ वे बॉलीवुड के पहले 100 करोड़ कमाने वाले विलेन बन गए. ये एक ऐसा बेंचमार्क है जिसने भारतीय सिनेमा में ‘100 करोड़ क्लब’ की शुरुआत की थी.

ये भी पढ़ें:- Tuesday Box Office: मंगलवार को पलटी बाजी, ‘जना नायकन’- ‘धमाल 4’ ने दिखाई तेजी, जानें- कैसा रहा ‘स्पाइडर मैन’ का हाल?

टीवी डेब्यू से लेकर एसएस राजामौली की ‘सये’ तक!
प्रदीप रावत ने 1988 में बीआर चोपड़ा की ‘महाभारत’ में अश्वत्थामा का रोल निभाकर छोटे पर्दे पर डेब्यू किया था. इसके बाद उन्होंने कई छोटे और बिना क्रेडिट वाले रोल किए. फिर एसएस राजामौली की ‘सये’ उनके करियर का बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुई, इस फिल्म से उन्हें बड़ी पहचान नहीं मिली, जिसमें उन्होंने नितिन के अपोजिट विलेन का रोल निभाया था.  इस फिल्म के लिए उन्हें 2004 में तेलुगु में बेस्ट विलेन का पहला फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था.

 

गजनी से बॉलीवुड में मिली थी पहचान
इस एक्टर ने तीनों खानों के साथ काम किया है, लेकिन आमिर खान के साथ ‘सरफ़रोश’, ‘लगान’ और ‘गजनी’ में सबसे अहम रोल निभाए. तमिल ओरिजिनल फिल्म गजनी में उन्होंने सूर्या के अपोजिट विलेन का रोल निभाने के बाद, उन्होंने आमिर खान की ‘गजनी’ में भी विलेन का रोल दोहराया था और अपनी दमदार एक्टिंद से दर्शकों  को खूब इम्प्रेस किया था. 

यादगार किरदारों से भरा करियर
प्रदीप रावत का जन्म 21 जनवरी, 1952 को मध्य प्रदेश के जबलपुर में हुआ था और उन्होंने चार दशकों से ज्यादा समय तक एक्टिंग में अपना करियर बनाया. हिंदी फ़िल्मों के अलावा, उन्होंने तेलुगु, तमिल और दूसरी भाषाओं की फ़िल्मों में भी काम किया. कई दमदार सपोर्टिंग और नेगेटिव किरदारों के ज़रिए वे बॉलीवुड का एक जाना-माना चेहरा बन गए। रावत ने आमिर खान की ‘सरफ़रोश’ (1999) में सुल्तान का रोल किया, ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हुई ‘लगान’ (2001) में तेज गेंदबाज़ देवा सिंह सोधी का जबरदस्त किरदार निभाया, और बेरहम ‘गजनी धर्मात्मा’ के तौर पर काफ़ी तारीफ़ें बटोरीं.

ये भी पढ़ें:-Alpha Worldwide Closing Collection: आलिया भट्ट की ‘अल्फा’ का नहीं चला जादू, जानें-वर्ल्डवाइड कितना रहा फाइनल कलेक्शन





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *