Headlines

क्या ड्राइविंग लाइसेंस की फोटो हो गई खराब? ऐसे अपडेट करें नई फोटो


Driving Licence Photo Update: हर वाहन चालक के लिए ट्रैफिक नियमों का पालन करना जरूरी है. अगर ट्रैफिक पुलिस वाहन चैकिंग के दौरान आपसे ड्राइविंग लाइसेंस दिखाने को कहती है तो आपको अपना लाइसेंस दिखाना पड़ेगा. अगर लाइसेंस दिखाने पर पता चलता है कि आपका फोटो काफी पुराना है या फिर आपका फेस मिल नहीं रहा है तो ऐसे में दिक्कत आ सकती है. 

परिवहन विभाग ने बताया 

दरअसल, उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया है कि अगर आपका DL पर फोटो पुराना है तो उसे बदलवाने के लिए RTO ऑफिस जाने से पहले परिवहन विभाग की वेबसाइट पर चेक करना चाहिए कि फोटो ऑनलाइन बदला जा सकता है या नहीं?

कैसे बदली जाएगी फोटो?

अगर आपके ड्राइविंग लाइसेंस पर फोटो पुरानी या फोटो से जुड़ी कुछ भी दिक्कत है तो सबसे पहले परिवहन विभाग की वेबसाइट पर चेक करें कि आपके राज्य में ऑनलाइन फोटो बदलने की सेवा है या नहीं.  अगर है तो आप इसे ऑनलाइन बदल सकते हैं. 

राशन कार्ड साथ नहीं है फिर भी मिलेगा अनाज, जानें क्या है नियम

कैसे बदले ऑनलाइन फोटो?

  • फोटो बदलने के लिए सबसे पहले Parivahan Sewa की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
  • फिर ऑनलाइन सर्विस में जाकर Driving Licence Related Serivces चुनें.
  • इसके लिए अपने राज्य का नाम चुनें और Serives on DL के ऑप्शन पर क्लिक करें.
  • फिर DL नंबर और DOB डाले, अपने लाइसेंस से जुड़ी जानकारी देखें.
  • इसके बाद Aadhar Authentication का प्रोसेस पूरा करें.
  • अब फोटो क्यों बदलनी है, इसका कारण बताएं.
  • इसके बाद आप अपनी फोटो बदल सकते हैं
  • फिर आखिर में तय फीस भरे और प्रोसेस पूरा करें. 

ध्यान दें जरूरी बात

कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखें कि ड्राइविंग लाइसेंस में बदलाव करने के लिए दस्तावेज और जरूरी प्रक्रिया अलग-अलग राज्यों के नियमों के मुताबिक अलग हो सकते हैं. इसलिए पहले इससे जुड़ी जानकारी होनी चाहिए. ऑनलाइन सुविधा होने पर आप इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके ही अपने ड्राइविंग लाइसेंस का फोटो बदल सकते हैं. 

क्या एनुअल फीस वाला क्रेडिट कार्ड लेना चाहिए, फीस देने से कब होता है फायदा?

ड्राइविंग लाइसेंस क्यों है जरूरी?

  • अगर आप सार्वजनिक सड़कों पर ड्राइविंग करते हैं तो आपके पास वाहन चलाने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए.
  • अगर आपके पास ड्राइविंग लाइसेंस है तो इससे यह पता चलता है कि आपने सारे जरूरी टेस्ट पास किए हैं.
  • इसके अलावा ड्राइविंग लाइसेंस का उपयोग पहचान के तौर पर भी किया जाता है.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *