जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले T20 में रवि बिश्नोई ने अच्छी गेंदबाजी की, उन्होंने अपने स्पेल में 24 रन देकर 1 विकेट लिया. बता दें कि इंग्लैंड दौरे पर दूसरे मैच में काफी महंगे साबित होने के बाद उन्हें ड्राप कर दिया गया था, उन्होंने मेनचेस्टर में खेले गए उस मैच में 60 रन दिए थे और कोई विकेट नहीं ले सके थे. जिम्बाब्वे दौरे पर भारतीय टीम के अंतरिम गेंदबाजी कोच की जिम्मेदारी निभा रहे सुनील जोशी ने बताया कि लेग स्पिनर रवि बिश्नोई ने अपने रन-अप में हल्का बदलाव किया है, जिससे उन्हें अपनी लाय वापस पाने में मदद मिली है.
रवि बिश्नोई ने जब मेनचेस्टर में 60 रन लुटाए थे, तब उन्होंने एक ही ओवर में 29 रन दिए थे. इसके बाद वह इंग्लैंड सीरीज में एक भी मैच नहीं खेले, हालांकि टीम इंडिया सभी मैच हारी थी. सुनील जोशी ने दूसरे टी20 मैच से पहले प्रेस कांफ्रेंस में कहा, “ये जीत जरुरी थी, गेंदबाजों के प्रदर्शन से बहुत खुश हूं. बिश्नोई ने गेंदबाजी एक्शन नहीं बदला है. उन्होंने अपने रन-अप को थोड़ा व्यवस्थित किया है. स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले से भी हमने इस बारे में बात की.”
सूर्यांश शेडगे को लेकर जोशी ने कहा कि ऑलराउंडर खिलाड़ी में काफी प्रतिभा है. उन्हें टीम इंडिया में पर्याप्त मौके मिलने चाहिए. जोशी ने कहा, “सूर्यांश टीम इंडिया में अपनी जगह बना रहे हैं. हार्दिक, शिवम ने अपनी जगह बनाई है. सूर्यांश युवा हैं, हमें उनके साथ निरंतर बने रहना होगा.”
यह भी पढ़ें- अब गेंदबाज बनेंगे वैभव सूर्यवंशी? भारतीय कोच ने दिया बड़ा बयान; जानें क्या कहा
जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले T20 में प्लेयर ऑफ द मैच बने मयंक यादव को लेकर जोशी ने कहा, “ख़ुशी की बात है कि मयंक चोट से उबरकर शानदार वापसी कर चूके हैं. वह शानदार लय में नजर आए. श्रीलंका में भारत ए के दौरे पर अशोक ने भी प्रभावित किया.”
यह भी पढ़ें- क्या दूसरे टी20 में डेब्यू करेंगे प्रभसिमरन सिंह? श्रेयस अय्यर के सामने बड़ा सवाल
भारत बनाम जिम्बाब्वे दूसरा T20 आज हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा. मैच भारतीय समयनुसार शाम 4:30 बजे से शुरू होगा, टॉस 4 बजे होगा.
