Headlines

क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी


इंटरनेशनल क्रिकेट में बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में लंबे समय तक दबदबा बनाए रखना आसान नहीं होता.आमतौर पर कोई खिलाड़ी बल्लेबाजी में बड़े रिकॉर्ड बनाता है तो कोई गेंदबाजी में अपनी पहचान कायम करता है. लेकिन कुछ ऐसे ऑलराउंडर भी रहे हैं, जिन्होंने दोनों विभागों में असाधारण प्रदर्शन किया. अगर इंटरनेशनल क्रिकेट में 10,000 से ज्यादा रन और 500 से ज्यादा विकेट लेने की बात करें, तो यह कारनामा अब तक सिर्फ तीन खिलाड़ी कर पाए हैं. खास बात यह है कि इस खास क्लब में दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश के दिग्गजों के साथ पाकिस्तान का एक मशहूर ऑलराउंडर भी शामिल है.

जैक्स कैलिस – 25,534 रन और 577 विकेट

इस लिस्ट में सबसे ऊपर दक्षिण अफ्रीका के महान ऑलराउंडर जैक्स कैलिस का नाम आता है. कैलिस ने अपने इंटरनेशनल करियर में 519 मैच खेले और इस दौरान 25,534 रन बनाए. गेंदबाजी में भी उन्होंने कमाल करते हुए 577 विकेट अपने नाम किए.  कैलिस का करियर करीब दो दशक तक चला. टेस्ट और वनडे दोनों में 10 हजार से ज्यादा रन बनाने के साथ-साथ उन्होंने गेंद से भी लगातार योगदान दिया. यही वजह है कि उन्हें क्रिकेट इतिहास के सबसे बेहतरीन ऑलराउंडरों में गिना जाता है.

शाकिब अल हसन – 14,730 रन और 712 विकेट

बांग्लादेश के दिग्गज ऑलराउंडर शाकिब अल हसन इस सूची में दूसरे नंबर पर हैं. उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में 14,730 रन बनाए और गेंदबाजी करते हुए 712 विकेट चटकाए. शाकिब ने तीनों फॉर्मेट में बांग्लादेश के लिए लंबे समय तक अहम भूमिका निभाई. उनकी खासियत यह रही कि वह बल्ले और गेंद दोनों से टीम के लिए मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं.

यह भी पढ़ें- IND vs SL: तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं

शाहिद अफरीदी – 11,196 रन और 541 विकेट

पाकिस्तान के पूर्व स्टार ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी भी इस ऐतिहासिक क्लब का हिस्सा हैं. अफरीदी ने अपने इंटरनेशनल करियर में 11,196 रन बनाए और 541 विकेट लिए. अफरीदी अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए दुनियाभर में मशहूर रहे, लेकिन उनकी लेग स्पिन ने भी पाकिस्तान को कई अहम मुकाबलों में जीत दिलाई.

सिर्फ 3 खिलाड़ी कर पाए ये कारनामा

इस तरह इंटरनेशनल क्रिकेट में 10,000 रन और 500 विकेट का डबल हासिल करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में सिर्फ जैक्स कैलिस, शाकिब अल हसन और शाहिद अफरीदी शामिल हैं. यह रिकॉर्ड बताता है कि इन तीनों ने अपने करियर में बल्ले और गेंद दोनों से किस स्तर का प्रदर्शन किया.

यह भी पढ़ें- संजीव गोयनका की टीम पहली बार बनी चैंपियन, सुपर जायंट्स ने रचा इतिहास



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *