Headlines

खाना खाने के बाद क्यों आती है सुस्ती, क्या है इसका साइंस?


खाना खाने के बाद अक्सर लोगों को नींद आने लगती है. कुछ लोगों का काम करने का मन नहीं करता तो कुछ का ध्यान बार-बार भटकने लगता है और शरीर कुछ देर रेस्ट मोड में जाना चाहता है. खासकर दोपहर का खाना खाने के बाद यह परेशानी ज्यादा महसूस होती है. ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर पेट भरकर खाना खाने के बाद शरीर सुस्त क्यों पड़ने लगता है? आइए समझते हैं कि खाने के बाद सुस्ती क्यों आती है और इससे बचने के लिए क्या करना चाहिए.

ज्यादा खाना खाने से बढ़ सकती है सुस्ती

जब हम जरूरत से ज्यादा खाना खाते हैं तो पेट को उसे पचाने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है. भारी भोजन करने के बाद पेट भरा हुआ महसूस होता है और शरीर में आलस बढ़ता है. खासकर ज्यादा तेल, घी और कार्बोहाइड्रेट वाले भोजन के बाद कुछ लोगों को सुस्ती ज्यादा महसूस होती है. ऐसे में एक बार में बहुत ज्यादा खाने के बजाय संतुलित मात्रा में भोजन करना बेहतर रहता है. खाने में दाल, सब्जियां, साबुत अनाज और प्रोटीन वाली चीजें शामिल करने से शरीर को जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं.

यह भी पढ़ें : रह-रहकर आ रही खांसी, कहीं पॉल्यूशन का शिकार तो नहीं हो गए आप?

शरीर की बॉडी क्लॉक भी है इसकी वजह

खाने के बाद सुस्ती आने का संबंध केवल भोजन से नहीं होता, बल्कि शरीर की बॉडी क्लॉक से भी जुड़ा होता है. हमारा शरीर दिनभर एक तय लय में काम करता है. इसी वजह से दोपहर के समय कई लोगों को स्वाभाविक रूप से नींद महसूस होती है. अगर रात में पर्याप्त नींद नहीं ली गई है तो खाने के बाद यह सुस्ती और ज्यादा बढ़ती है. इसलिए रोजाना पर्याप्त नींद लेना और सोने-जागने का समय नियमित रखना जरूरी है.

ब्लड शुगर और हार्मोन का भी होता है असर

खाना खाने के बाद शरीर भोजन को पचाकर उससे ऊर्जा प्राप्त करता है. इस दौरान ब्लड शुगर और इंसुलिन के स्तर में बदलाव होता है. भोजन में मौजूद कार्बोहाइड्रेट शरीर को ऊर्जा देने में मदद करते हैं, लेकिन बहुत ज्यादा मीठा या रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट खाने से कुछ लोगों को बाद में थकान महसूस होती है. इसके अलावा, भोजन के बाद शरीर में कुछ ऐसे बदलाव होते हैं जो नींद और आराम से जुड़े संकेतों को प्रभावित करते हैं. 

सुस्ती से बचने के लिए क्या करें?

खाने के बाद सुस्ती कम करने के लिए भोजन की मात्रा संतुलित रखें और बहुत ज्यादा तला-भुना या मीठा खाने से बचें. खाने के बाद 10 से 15 मिनट की हल्की वॉक करें. भोजन के तुरंत बाद लेटने के बजाय कुछ देर नॉर्मल एक्टिविटी करें. साथ ही, रात में अच्छी नींद लें और दिनभर पर्याप्त पानी पिएं. अगर हर बार खाना खाने के बाद बहुत ज्यादा नींद आती है, थकान बनी रहती है या चक्कर जैसे लक्षण दिखाई देते हैं, तो डॉक्टर से सलाह जरूरी लें.

यह भी पढ़ें : शरीर में विटामिन D की कमी से दिखते हैं ये लक्षण, ऐसे करें पहचान

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *