Headlines

खान सर कोचिंग मामला: रोशन आनंद सहित 3 गिरफ्तार, शिक्षा मंत्री बोले- ‘अगले 3 महीने में…’


खान सर के कोचिंग संस्थान पर हुए हमले के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है. बुधवार (03 जून, 2026) को पुलिस ने ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया. रोशन आनंद के अलावा जो दो लोग हैं उनका नाम गौरव और अभिषेक बताया जा रहा है. ये लोग रोशन आनंद के कोचिंग संस्थान से जुड़े हैं.

बताया जाता है कि खान सर के कोचिंग संस्थान से जुड़े कन्हैया सिंह ने पटना के कदमकुआं थाने में एफआईआर दर्ज कराई है. इसमें चार नामजद हैं और 15 अज्ञात हैं. हाल ही में दारोगा भर्ती परीक्षा का रिजल्ट आया है. खान सर के कोचिंग संस्थान की दावा है कि उनके यहां से बड़ी संख्या में अभ्यर्थी सफल हुए हैं. इसी को लेकर ज्ञान बिंदु कोचिंग से मन मुटाव चल रहा था. इसी वजह से यह घटना हुई है. हालांकि जांच चल रही है. 

शिक्षा मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

इस पूरे मामले में बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि कोचिंग संस्थानों के बीच प्रतिस्पर्धा की लड़ाई मारपीट तक ना पहुंचे इसके लिए सरकार नीति बनाएगी. उन्होंने कहा कि अगले तीन महीने के अंदर सरकार कोचिंग पॉलिसी बनाएगी. पॉलिसी बनाने से पहले सरकार सबकी राय लेगी.

यह भी पढ़ें- खान सर कोचिंग मामला: रोहिणी आचार्य सम्राट सरकार पर भड़कीं, ‘कोई इनकार नहीं कर सकता कि…’

मिथिलेश तिवारी ने कहा कि पॉलिसी लागू होने के बाद अगर इस तरह की घटना हुई तो संबंधित कोचिंग संचालकों पर कार्रवाई की जाएगी. आज (बुधवार) सुबह खान कोचिंग के बाहर स्टूडेंट्स की ओर से किए गए हंगामे पर कहा कि सरकार की नजर सब पर है. नेता बनने की कोशिश ना करें.

बीजेपी बोली- इस तरह की घटना ठीक नहीं

कोचिंग संस्थान पर हुए हमले को लेकर बीजेपी के विधायक संजय गुप्ता ने कहा, “मैं इस इलाके का जनप्रतिनिधि हूं. इस पूरे क्षेत्र में न केवल बिहार बल्कि देश के कई हिस्सों से छात्र अपनी तैयारी के लिए आते हैं… यहां पर कहीं से भी किसी तरह के तनाव की स्थिति ठीक नहीं है… आपस में यदि प्रतियोगिता है तो वो कहीं और दिखानी चाहिए… जो भी घटना हुई है, उससे हम सभी दुखी हैं. खासकर छात्रों के बीच इस तरह की घटना का होना ठीक नहीं है. पुलिस इसमें पूरी कड़ाई से जांच कर रही है. जो भी दोषी पाया जाएगा उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी…”

यह भी पढ़ें- खान सर के कोचिंग संस्थान पर हुए हमले पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, ‘आपने देखा होगा कि…’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *