Headlines

खान सर मामले पर मंत्री रामकृपाल यादव की दो टूक, ‘विद्या मंदिर है, लाठी मंदिर या पिस्तौल…’


पटना के मुसल्लहपुर में खान सर (Khan Sir) के कोचिंग के बाहर हुई घटना की जांच जारी है. पुलिस ने एक तरफ ज्ञान बिंदु कोचिंग के संचालक रौशन आनंद को गिरफ्तार किया है तो दूसरी ओर बीते गुरुवार (04 जून, 2026) को खान सर से भी पूछताछ हुई है. इस मामले में नेताओं की भी प्रतिक्रिया आ रही है. तेज प्रताप यादव से लेकर मंत्री अशोक चौधरी तक इस पर बोल चुके हैं. अब मंत्री रामकृपाल यादव ने बड़ी बात कही है.

शुक्रवार (05 जून, 2026) को रामकृपाल यादव ने इस पूरे विवाद पर कहा, “बहुत लड़ाई-झगड़ा हो रहा है… बच्चा सब पढ़ने जाता है कि लड़ाई-झगड़ा करने… ये सब ठीक नहीं है… ये जो कोचिंग संस्थान हैं… इसको लोगों को कमर्शियल पॉइंट ऑफ व्यू (व्यवसाय की नजर से…) से नहीं देखना चाहिए.” 

उन्होंने आगे कहा, “जो अशांत वातावरण हुआ है ये उचित नहीं है. बच्चों में उसका संदेश ठीक नहीं जा रहा है. विद्या मंदिर है, लाठी मंदिर या पिस्तौल मंदिर नहीं न है… सरकार इन सब चीजों को देख रही है… कानून को जो तोड़ेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी.”

यह भी पढ़ें- कॉकरोच जनता पार्टी को खुलकर क्यों समर्थन दे रहे हैं मनोज झा? RJD सांसद ने खुद दिया जवाब

गांधी मैदान में किया गया पौधारोपण

दूसरी ओर रामकृपाल यादव ने कहा, “5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के रूप में हम मनाते हैं. आज भी इस ऐतिहासिक गांधी मैदान में पौधारोपण किया गया… प्रधानमंत्री मोदी के सपने, सोच को हमने धरातल पर उतारा है. पर्यावरण इसलिए भी जरूरी है क्योंकि पर्यावरण बचेगा तभी मनुष्य बचेगा…”

बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने विश्व पर्यावरण दिवस पर कहा, “प्रधानमंत्री ने और भाजपा ने पूरे देश के प्रत्येक बूथ पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत पेड़ लगाने का निर्णय लिया है. आज सभी जगह पौधारोपण करें. अपने पूर्वजों के नाम पर पेड़ लगाएं… आज बिहार में वन क्षेत्र 15% के आसपास है… पर्यावरण दिवस पर हम स्वच्छता का संकल्प लें, पेड़ लगाने का संकल्प लें, पर्यावरण की रक्षा का संकल्प लें और बीजेपी आज के दिन पूरे बिहार में ‘एक पेड़ मां के नाम’ कार्यक्रम कर रही है.”

यह भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर हादसा: घायल मरीजों को देखने पहुंचे निशांत कुमार, बोले- ‘राज्य सरकार…’





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *