अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने फिर संकेत दिए हैं कि बुधवार (8 जुलाई) को यूएस ईरान के ऊपर ‘शायद’ फिर से हमला करेगा. ट्रंप ने फिर धमकी दी कि अमेरिका ईरान के आम नागरिकों से जुड़े बुनियादी ढांचे पर हमला कर सकता है और खार्ग द्वीप पर कब्जा करने की कोशिश कर सकता है.
अंकारा में नाटो समिट के दौरान यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के साथ मीटिंग से पहले यह बयान दिया. उन्होंने कहा, ‘हमने कल रात उन पर बहुत जोरदार हमला किया और संभव है कि आज रात भी उन जोरदार हमला करेंगे.’ ट्रंप ने आगे कहा, वह मिडिल ईस्ट में दादागिरी करने वाले शासक रहे हैं लेकिन अब ऐसा नहीं है.’ ट्रंप ने ईरानी नेताओं पर बातचीत के दौरान बार-बार अपना रुख बदलने का आरोप लगाया और उन्हें “पागल” करार दिया. साथ ही दावा किया कि तेहरान ने सार्वजनिक रूप से अपना रुख बदलने से पहले एक समझौते पर पहुंचने की इच्छा दिखाई थी.
‘ये पागल लोग हैं’ – ट्रंप
ट्रंप ने कहा, ‘वे हर बात पर सहमत हो जाएंगे और फिर वे जाकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे और कहेंगे कि हमने इस बारे में कभी बात ही नहीं की.’ उन्होंने आगे कहा, ‘ये लोग पागल हैं, इन लोगों में कुछ गड़बड़ है.’ ट्रम्प ने कहा कि वह ईरान के नेतृत्व से असंतुष्ट हैं और बुधवार रात तक आगे की सैन्य कार्रवाई पर विचार कर रहे हैं. उन्होंने कहा, “आम तौर पर मैं आपको नहीं बताता, लेकिन आप जानते हैं कि वे इसके बारे में कुछ नहीं कर सकते.’ अमेरिकी राष्ट्रपति ने आगे कहा, “इसलिए जवाब ‘शायद’ है.
उनकी यह टिप्पणी उस घोषणा के कुछ घंटों बाद आई है, जिसमें उन्होंने कहा था कि ईरान के साथ सीजफायर समझौता उनके लिए प्रभावी रूप से खत्म हो गया है. उन्होंने यह भी कहा है कि वह अब तेहरान के साथ राजनयिक बातचीत में शामिल नहीं होना चाहते हैं . ट्रंप ने कहा कि शांति प्रक्रिया समाप्त हो गई है और वह अब ईरान के साथ कोई बातचीत नहीं करेंगे.
ट्रंप की धमकी पर ईरान का पलटवार
उधर, ट्रंप की धमकी पर ईरान ने भी पलटवार किया है. विदेश नीति समिति के प्रवक्ता इब्राहिम रेजाई ने कहा, ‘आओ हम तुम्हारा इंतजार कर रहे हैं. हम वादा करते हैं कि एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा वापस नहीं लौटेगा.’
US-ईरान की नई टेंशन से गर्त में जाएगा पाकिस्तान! एक्सपर्ट का बड़ा दावा, कहा- ‘अब शहबाज के सामने…’
