Headlines

गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें


भारत और श्रीलंका का पहला टेस्ट मैच गॉल में खेला जा रहा है. मुकाबले का पहला दिन बारिश से प्रभावित रहा, जहां टीम इंडिया ने सिर्फ 2 विकेट के नुकसान पर 288 रन बना दिए. पहले दिन बारिश के कारण खेल काफी देर तक रुका रहा, जिसकी वजह से 73 ओवर का ही खेल हो पाया.

पहले दिन की भरपाई के लिए दूसरे दिन का खेल 15 मिनट पहले शुरू होगा. अब तक मुकाबले पर भारतीय बल्लेबाजों ने मजबूत पकड़ बनाई हुई है. देवदत्त पडिक्कल शतक जड़ चुके हैं और 131 रन बनाकर नॉट आउट हैं. वहीं रिटायर्ड हर्ट होने से पहले केएल राहुल भी 77 रन बना चुके थे. अब सवाल है कि गॉल टेस्ट में दूसरे दिन 90 ओवर का खेल हो पाएगा या नहीं? इसके लिए जान लीजिए कि आज 16 अगस्त को मौसम किस ओर पलटी मारने वाला है.

दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम?

दूसरे दिन भी गॉल में बारिश की पूरी संभावना है. सुबह मैच शुरू होने के समय बारिश हो सकती है, जिसके कारण दूसरे दिन का खेल देर से शुरू हो सकता है. पूरा दिन आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान है और बारिश बीच-बीच में खलल दे सकती है. दोपहर के बाद बारिश की कम संभावना है, लेकिन तब भी हल्की-हल्की बूंदें मैच का मजा खराब कर सकती हैं.

यह भी पढ़ें: 2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन

मैच का हाल

पहले टेस्ट मैच की बात करें तो टीम इंडिया सिर्फ 2 विकेट के नुकसान पर 288 रन बना चुकी है. देवदत्त पडिक्कल अपनी शतकीय पारी को ऐतिहासिक रूप देना चाहीनगे. भारत ने ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी थी. यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने टीम इंडिया को बढ़िया शुरुआत दिलाई थी, लेकिन जायसवाल दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से 32 रन बनाकर रन आउट हो गए. उन्होंने राहुल के साथ 47 रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप की. उसके बाद केएल राहुल और देवदत्त पडिक्कल ने श्रीलंकाई गेंदबाजों को खूब रुलाया, लेकिन टी-ब्रेक के बाद राहुल बल्लेबाजी करने नहीं लौटे. बताया गया कि राहुल शरीर में ऐंठन और हाथ में खिंचाव के कारण रिटायर्ड हर्ट हो गए थे.

कप्तान शुभमन गिल ज्यादा देर नहीं टिक पाए, जिन्हें प्रभाव जयसूर्या ने 16 के स्कोर पर आउट कर दिया. दूसरी ओर केएल राहुल 77 के स्कोर पर रिटायर्ड हर्ट जरूर हुए, लेकिन फिट होने पर दूसरे दिन बल्लेबाजी करने आ सकते हैं. फिलहाल पडिक्कल 131 रन बनाकर खेल रहे हैं और उनके साथ ऋषभ पंत 27 रन बना चुके हैं.

यह भी पढ़ें:

BCCI के भीतर छिड़ा महायुद्ध! रोहित शर्मा हैं इसकी वजह



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *