गोरखपुर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया. जिले के उत्तरी ग्रामीण इलाके में विसर्जन के लिए ले जा रही दुर्गा प्रतिमा सड़क पर गुजरते समय प्रतिमा के पीछे लगा लोहे का फ्रेम हाई टेंशन लाइन से टच हो गया. इससे ट्रॉली में करंट उतर गया और मौके पर ही 3 लोगों की मौत हो गई. मृतकों में 2 सगे और 1 मौसेरा भाई है. जबकि 9 लोग गंभीर रूप से झुलस गए. आनन-फानन में घायलों को बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया.
वहीं, इस घटना से नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज के बाहर चक्काजाम कर दिया. पुलिस ने चक्का जाम कर रहे लोगों पर लाठीचार्ज कर उन्हें तितर-बितर किया. परिजनों की आर्थिक सहायता और कार्रवाई की मांग को मान लिया गया है. वहीं लापरवाही बरतने के आरोप में विद्युत विभाग के जेई, लाइनमैन और ड्यूटी पर तैनात दो पुलिस के आरक्षण को निलंबित कर दिया गया है.
गोरखपुरः जमीन कब्जा मामलों में सख्त एक्शन के निर्देश, CM योगी ने जनता दर्शन में सुनीं समस्याएं
दो सगे भाई सहित 3 लोगों की करंट लगने से मौत
जानकारी के मुताबिक, गोरखपुर के गुलरिहा थानाक्षेत्र के जंगल अयोध्या प्रसाद गांव में 21 अक्टूबर (बुधवार) शाम 4:30 बजे के करीब दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से 3 लोगों की मौत हो गई. मृतकों की पहचान लकी (17 वर्ष), विक्की (18 वर्ष) और चंदन (21 वर्ष) के रूप में हुई है. इसमें लकी-विक्की सगे भाई हैं और चंदन मौसेरा भाई है. सभी ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार होकर प्रतिमा विसर्जन के लिए जा रहे थे.
गुस्साए परिजनों ने जाम की सड़क
इसके बाद बीआरडी मेडिकल कॉलेज पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के जेई, लाइनमैन और प्रतिमा के आगे चल रहे दो पुलिसकर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाया. परिजनों ने नौकरी और मुआवजे की मांग को लेकर बीआरडी मेडिकल कॉलेज के बाहर चक्काजाम कर दिया. मौके पर मौजूद जिलाधिकारी दीपक मीणा और एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने खुद मोर्चा संभाला और परिजनों के साथ ग्रामीणों को भी समझाने-बुझाने का प्रयास किया.
मामले पर क्या बोले जिलाधिकारी?
गोरखपुर के जिलाधिकारी दीपक मीणा ने बताया कि गोरखपुर के गुलरिहा थाना क्षेत्र के जंगल अयोध्या प्रसाद गांव में विसर्जन के लिए प्रतिमा ले जाई जा रही थी. मूर्ति का जो फ्रेम है वह अधिक ऊंचा था जो 11 हजार वोल्ट की हाई टेंशन लाइन से टच हो गया. जिस वजह से 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. नौ लोग झुलस गए हैं. जो खतरे से बाहर हैं. वहां के लोगों और मृतकों के परिजनों ने लापरवाही बरतने वाले विद्युत विभाग के कर्मियों और पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की.
उन्होंने बताया कि परिजनों की तरफ से रखी गई सभी मांगें मान ली गई हैं. उन्हें समझा बुझा कर भेज दिया गया है. विद्युत विभाग के के को सस्पेंड कर विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है. जो भी पुलिस कर्मी ड्यूटी पर तैनात थे उनके भी निलंबन की कार्रवाई एसएसपी द्वारा की जा रही है.परिजनों को समझा-बुझाकर चक्काजाम हटवाया गया है. मार्ग सुचारू रूप से चल रहा है.
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस का आजमगढ़ कनेक्शन! पुलिस और खुफिया एजेंसियां सतर्क
