Headlines

गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश


 इमरान हाशमी बॉलीवुड के मोस्ट पॉपुलर एक्टर्स में से एक हैं. करियर के शुरुआत में उनकी इमेज “सीरियल किसर” का ठप्पा लग गया था लेकिन फिर उन्होंने अलग-अलग भूमिकाएं निभाकर न केवल अपनी इस इमेज को बदला बल्कि अपनी दमदार एक्टिंग का लोहा भी मनवाया. इन सबसे बीच इमरान काफी आलीशान जिंदगी भी जीते हैं. उनका 100 करोड़ से ज्यादा का साम्राज्य बताया जाता है. चलिए यहां ‘आवारापन 2’ एक्टर की नेटवर्थ के बारे में जानते हैं.

इमरान हाशमी की कितनी है नेट वर्थ?
इमरान हाशमी की कमाई का बड़ा हिस्सी उनकी फिल्मों से आता है. वहीं फाइनेंशियल एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक एक्टर की नेट वर्थ लगभग 105 करोड़ रुपये है. अन्होंने अपनी फिल्मों की फीस और ब्रांड एंडोर्समेंट से इतनी दौलत कमाई है.  

करोड़ों की प्रॉपर्टीज के मालिक हैं इमरान हाशमी
फिल्मों और एंडोर्समेंट से होने वाली कमाई के अलावा, इमरान का रियल एस्टेट पोर्टफोलियो भी काफी जबरदस्त बताया जाता है. खबरों के मुताबिक, उनके पास गोवा में एक पेंटहाउस है जिसे उन्होंने 10 करोड़ रुपये से ज़्यादा में खरीदा था. इतना ही नहीं उनका मुंबई के बांद्रा इलाके में एक अपार्टमेंट भी है जिसकी कीमत लगभग 16 करोड़ रुपये बताई जाती है. इसके अलावा, खबरों की मानें तो उनके पास लोनावला में एक विला भी है, जिसे उन्होंने 12 करोड़ रुपये में खरीदा था.

गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश

ये भी पढ़ें:-Monday Box Office: मंडे को ‘स्पाइडर मैन’ का बिगड़ा खेल, ‘ओह माय डॉग’ भी हुई फेल, जानें- ‘जना नायकन’-‘धमाल 4’ का कलेक्शन

लग्जरी कारों के हैं शौकिन
इमरान हाशमी लग्जरी कारों के भी शौकिन हैं. उनके कलेक्शन में कई शानदार और महंगी गाड़ियां हैं, जिनमें 3.2 करोड़ रुपये की लैम्बोर्गिनी हुराकैन, 2.9 करोड़ रुपये की रेंज रोवर वोग, 1.88 करोड़ रुपये की ऑडी A8 L और 2.57 करोड़ रुपये की मर्सिडीज मेबैक S560 जैसी गाड़ियां शामिल हैं.

गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश

इमरान हाशमी की अपकमिंग फिल्म
इमरान हाशमी की अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो एक्टर  जल्द ही ‘आवारापन 2’ में नजर आएंगे. यह 2007 की फिल्म ‘आवारापन’ का सीक्वल है, जिसमें वह नितिन कक्कड़ के निर्देशन में शिवम पंडित का किरदार दोबारा निभाएंगे. इस बार दिशा पटानी फीमेल लीड रोल में नजर आएंगे. फिल्म में दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी भी अहम भूमिका निभाएंगी. विशेष फिल्म्स द्वारा प्रोड्यूस की गई यह फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. बॉक्स-ऑफिस पर इसका मुकाबला सनी देओल और प्रीति जिंटा की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ से होगा.

 

ये भी पढ़ें:-South OTT Release This Week: ‘कट्टालान’ से ‘मिस्टर वर्क फ्रॉम होम’ तक, इस हफ्ते ओटीटी पर 7 नई साउथ फिल्मों-सीरीज मचाएंगी धमाल





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *