Headlines

गौरव चोपड़ा से ब्रेकअप, 37 साल की उम्र में विदेशी बॉयफ्रेंड संग शादी, Narayani Shastri ने डेढ़ साल तक छिपाया था रिश्ता


टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस नारायणी शास्त्री किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. वो अपनी एक्टिंग के अलावा हमेशा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रही हैं. उन्होंने काफी समय तक टीवी एक्टर गौरव चोपड़ा को डेट किया था, लेकिन बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया. इसके बाद नारायणी ने विदेशी बॉयफ्रेंड स्टीवन ग्रेवर से शादी की. उन्होंने अपना रिश्ता मीडिया से लगभग डेढ़ साल तक छिपाया रखा. आइए नारायणी शास्त्री के 48वें बर्थडे पर उनकी पर्सनल लाइफ पर एक नजर डालते हैं.

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ से मिली पहचान
नारायणी शास्त्री 16 अप्रैल को अपना 48वां बर्थडे सेलिब्रेट करने वाली हैं. उनका जन्म 16 अप्रैल, 1978 को पुणे में हुआ था. नारायणी ने पुणे के सिम्बॉयोसिस कॉलेज से पढ़ाई की और बाद में वो मुंबई आ गईं. नारायणी ने कई साल थिएटर में काम किया. टीवी पर उन्होंने डीडी वन के सीरियल ‘कहानी सात फेरों की’ से डेब्यू किया. हालांकि, उन्हें पहचान एकता कपूर के टीवी शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ से मिली. इसमें उन्होंने तुलसी यानी स्मृति ईरानी की बहन केसर का किरदार निभाया था.

गौरव चोपड़ा को किया डेट
नारायणी की निजी जिंदगी पर बात करें तो उन्होंने कई साल तक टीवी एक्टर गौरव चोपड़ा को डेट किया था. दोनों ने एक साथ कई टीवी सीरियल्स में काम किया, जिनमें ‘पिया का घर’ और ‘घर की लक्ष्मी बेटियां’ शामिल हैं. इतना ही नहीं, दोनों रियलिटी शो ‘नच बलिए 2’ भी नजर आ चुके हैं. हालांकि, बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया. नारायणी से ब्रेकअप के बाद गौरव चोपड़ा ने साल 2018 में गर्लफ्रेंड हितिशा से शादी कर ली थी.

गौरव चोपड़ा से ब्रेकअप, 37 साल की उम्र में विदेशी बॉयफ्रेंड संग शादी, Narayani Shastri ने डेढ़ साल तक छिपाया था रिश्ता

2015 में विदेशी बॉयफ्रेंड से की शादी
गौरव चोपड़ा से ब्रेकअप के बाद नारायणी शास्त्री ने साल 2015 में विदेशी बॉयफ्रेंड स्टीवन ग्रेवर से शादी रचाई. हालांकि, उन्होंने अपनी शादी को मीडिया से लगभग डेढ़ साल तक छिपाए रखा.

गौरव चोपड़ा से ब्रेकअप, 37 साल की उम्र में विदेशी बॉयफ्रेंड संग शादी, Narayani Shastri ने डेढ़ साल तक छिपाया था रिश्ता

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, नारायणी ने उस वक्त कहा था- ‘मैं अपनी शादी को जग जाहिर नहीं करना चाहती थी. मुझे उससे प्यार था तो शादी कर ली और मैं बहुत खुश हूं. स्टीवन भी काफी शर्मीले स्वभाव के है. इसलिए हमने नहीं बताया.’ बता दें कि नारायणी शास्त्री के पति लंदन के रहने वाले हैं और वो फिलहाल मुंबई में रहते हैं. 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *