Headlines

गौरव वल्लभ ने शेयर की इंदिरा गांधी वाली अखबार कटिंग, सोशल मीडिया पर उल्टा पड़ गया दांव


पीएम मोदी की सोना न खरीदने वाली अपील को लेकर विपक्ष सरकार पर लगातार हमले बोल रहा है. विपक्षी नेता इस पर अपनी तीखी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. लेकिन अब बीजेपी के नेताओं ने भी काउंटर रुख अपनाया है और सोशल मीडिया पर उनकी ओर से अखबार की एक कटिंग शेयर की जा रही है जिसे भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी से जोड़ा जा रहा है. हालांकि हकिकत कुछ और है. कभी संबित पात्रा को 5 ट्रिलियन के जीरो को लेकर ट्रोल करने वाले गौरव वल्लभ ने जैसे ही इस तस्वीर को शेयर किया वैसे ही यूजर्स ने उन्हें आड़े हाथों ले लिया.

पीएम मोदी की अपील के बाद गौरव वल्लभ ने शेयर की तस्वीर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से की गई सोना न खरीदने की अपील के बाद से देश की सियासत में एक नई बहस छिड़ गई है. सोशल मीडिया पर इस बात की चर्चा जोरों पर है. ऐसे में दावा किया जा रहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने साल 1967 में भारत के आर्थिक संकट के दौरान इसी तरह की अपील की थी. बकायदा एक अंग्रेजी अखबार की कटिंग भी सर्कुलेट की जा रही है. अखबार की कटिंग 6 जून 1967 की बताई जा रही है. अखबार का नाम द हिंदू है. इसमें जो हेडिंग दी गई है, उसमें लिखा है कि सोना न खरीदें, इंदिरा ने लोगों से कहा है, राष्ट्रीय अनुशासन की अपील की है.

सोशल मीडिया पर यूजर्स ने लगा दी क्लास

गौरव वल्लभ ने जैसे ही इस कटिंग को शेयर किया वैसे ही यूजर्स ने इसे लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दीं. एक यूजर ने लिखा…गौरव वल्लभ, आपसे ये उम्मीद नहीं थी. एक और यूजर ने लिखा…किसी भी पार्टी के जिम्मेदार व्यक्ति के अकाउंट से ऐसी पोस्ट शोभा नहीं देती. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…गौरव वल्लभी आप एक तार्किक व्यक्ति हैं, आप ऐसा करेंगे भरोसा नहीं हो रहा. ये कटिंग फेक है.

यह भी पढ़ें: दिल्ली की सड़कों पर खुलेआम अश्लीलता, चलती कार की छत पर कपल ने किया लिपलॉक, वीडियो वायरल

द हिंदू ने भी किया इनकार

द हिंदू ने इस अखबार की कटिंग से इनकार किया है. अखबार की तरफ से स्पष्टीकरण दिया गया है कि एक डिजिटल रूप से बदली हुई तस्वीर, जिसे द हिन्दू के 6 जून 1967 के अंक का पहला पन्ना बताया जा रहा है, आजकल सोशल मीडिया पर घूम रही है. हम यह साफ करना चाहते हैं कि यह हमारे आर्काइव्स का पन्ना नहीं है. द हिंदू ने रीडर्स से सावधानी बरतने की अपील की है. साथ ही कहा है कि किसी भी चीज को शेयर करने से पहले उसकी सच्चाई की जांच कर लें.

यह भी पढ़ें: पलक झपकते ही बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड! 0.39 सेकेंड में छोटे बच्चे ने सॉल्व किया Rubik’s Cube, वीडियो वायरल





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *