Headlines

घरेलू विवाद से खूनखराबा! दामाद ने सुलह कराने पहुंचे ससुर-साले को गोली मारकर उतारा मौत के घाट


Punjab Crime News: पंजाब के संगरूर जिले के शादीहरी गांव में एक बेहद खौफनाक मामला सामने आया है, जहां घरेलू झगड़े को सुलझाने आए पिता-पुत्र को उनके ही दामाद ने गोली मारकर हत्या कर दी. इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी दामाद मौके से फरार हो गया. इस घटना के बाद इलाके में डर का माहौल फैल गया है.

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. यह डबल मर्डर बुधवार देर रात की बताई जा रही है. मृतकों की पहचान ससुर लखबीर सिंह और साला जगसीर सिंह के रूप में हुई है, जबकि आरोपी गुरविंदर सिंह है.

ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र स्थापना दिवस पर अलग राज्य ‘विदर्भ’ की मांग तेज, विधानभवन के सामने काले कपड़े पहनकर पहुंचे लोग

बहस बढ़ी तो चला दी गोलियां

जानकारी के मुताबिक, गुरविंदर सिंह की शादी पटियाला के बसी रसूलि के लखबीर सिंह की बेटी वीरपाल कौर से हुई थी. दोनों पति-पत्नी के बीच काफी लंबे समय से घरेलू विवाल चल रह था. इसी विवाद को सुलझाने के लिए बुधवार की रात लखबीर सिंह अपने बेटे जगसीर सिंह के साथ बेटी वीरपाल कौर के घर शादीहरी गांव पहुंचे थे.

बातचीत के दौरान मामला शांत होने के बजाय और बिगड़ गया. मामला इतना बिगड़ गया कि गुस्से में आकर आरोपी गुरविंदर सिंह ने अपने ससुर लखबीर सिंह और साले जगसीर सिंह पर गोलियां चला दीं. गोलियां लगते ही दोनों जमीन पर गिर पड़े और मौके पर ही दम तोड़ दिए. इस घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए. 

ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र सरकार ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IPS-DCP रैंक के 21 अफसरों का ट्रांसफर

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी दामाद तुरंत मौके से फरार हो गया. हालांकि जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. फिलहाल पुलिस ने आरोपी दामाद की तलाश शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि वह जल्द ही आरोपी गुरविंदर सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज देंगे. 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *