Headlines

घर जाने की जद्दोजहद, रेलवे स्टेशनों पर उमड़ा जनसैलाब, दम घुटा रहा वीडियो


दीवाली सिर पर है और दिल्ली, मुंबई हैदराबाद जैसे बड़े शहरों से लोग यूपी बिहार की ओर जाने की जद्दोजहद में लगे हैं. रेलवे स्टेशनों पर भीड़ है जिसे देखने के बाद किसी का भी दम घुटने लगे. हाल ही में सोशल मीडिया पर हैदराबाद के सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें  लोग जनरल बोगियों में चढ़ने के लिए भीड़ लगाए हुए हैं और एक दूसरे को धक्का मारकर ट्रेन में चढ़ने की जद्दोजहद में लगे हुए हैं. वीडियो देखने के बाद तो आपका भी दम घुटने लगेगा.

दीवाली और छठ पर घर जाने की होड़

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें हैदराबाद के सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन का नजारा दिखाई दे रहा है. वीडियो में काफी लोग प्लेटफॉर्म पर हैं और किसी के पैर रखने की जगहह नहीं बची है. ऐसे में यात्री एक दूसरे को धक्का देते हुए और सिरों पर सामान लिए जनरल बोगी में चढ़ते दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में जहां नजर जा रही है हर ओर केवल यात्री दिखाई दे रहे हैं जो दीवाली और छठ पूजा के लिए घर जाने की होड़ में हैं कि कैसे भी करके बस पैर रखने की जगह ट्रेन में मिल जाए बाकी सफर तो हम हंसते हंसते काट ही लेंगे.

प्लेटफॉर्म पर यात्रियों का जमावड़ा

ये हाल केवल जनरल बोगी के बाहर नहीं है बल्कि स्लीपर और बाकी कोच के बाहर भी यात्रियों का जमावड़ा लगा हुआ है. हाल ही में एक बिहार के रहने वाले शख्स को जब ट्रेन का टिकट नहीं मिला तो वह ऑटो रिक्शा से ही बिहार के लिए रवाना हो गया और 1200 किमी के सफर में उसका हाथ उसके दो और साथियों ने थाम लिया. सिकंदराबाद का यह वीडियो अब लोगों को परेशान कर रहा है और यूजर्स भी सरकार से एक्सट्रा ट्रेन और एक्सट्रा कोच लगाने की मांग कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Karwachauth Viral Video: भईया-भाभी ने ट्रेन में ही मनाया करवाचौथ, खुश हुए पैसेंजर; वीडियो वायरल

यूजर्स बोले, ये हाल हर साल का ही है

वीडियो को kumarkualesh नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…भाई यही हाल हर साल दीवाली और छठ पर होता है. एक और यूजर ने लिखा…सरकार को एक्स्ट्रा कोच लगाने ही चाहिए. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…सरकार को ध्यान देना चाहिए, लोगों को परेशान न होना पड़े.

यह भी पढ़ें: Monkey Viral Video: पानी पीने आए बंदर ने महिला के कहने पर बंद कर दी टोटी, देखें वीडियो





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *