Headlines

घर पर झटपट कैसे बना सकते हैं मिर्च का अचार? देख लें तरीका


दाल-चावल हो या पराठे, खाने के साथ थोड़ा सा अचार मिल जाए तो स्वाद बढ़ जाता है. अगर आपको तीखा खाना पसंद है, तो हरी मिर्च का झटपट अचार घर पर बना सकते हैं. इसे तैयार करने के लिए ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं . हरी मिर्च के साथ कुछ मसाले, नींबू का रस और तेल मिलाकर इसे आसानी से बनाएं 

 सबसे पहले हरी मिर्च तैयार करें

मिर्च का अचार बनाने के लिए करीब 200 ग्राम हरी मिर्च लें. इन्हें पानी से अच्छी तरह धोकर साफ कपड़े से पूरी तरह सुखा लें. अब मिर्च के डंठल हटाकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. अगर आपको बहुत ज्यादा तीखा पसंद नहीं है, तो कम तीखी मिर्च चुने. अब एक कटोरी में 1 छोटा चम्मच सौंफ, आधा छोटा चम्मच मेथी दाना, आधा छोटा चम्मच हल्दी और स्वादानुसार नमक लें. चाहें तो थोड़ा सा राई का दरदरा पाउडर भी मिलाएं. इन सभी मसालों को मिर्च के टुकड़ों में अच्छी तरह मिला दें. इससे अचार में तीखापन के साथ हल्की खुशबू और चटपटा स्वाद आएगा.

यह भी पढ़ें : घर में बनाएं जोधपुर की फेमस मावा कचौड़ी, ऐसे आएगा स्वाद

नींबू का रस और तेल मिलाएं

अब मिर्च और मसालों के मिश्रण में 1 से 2 बड़े चम्मच नींबू का रस डालें. इसके बाद 1 से 2 बड़े चम्मच सरसों का तेल गर्म करके ठंडा करें और मिश्रण में मिला दें. सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाएं, ताकि मसाले मिर्च पर ठीक से लग जाएं. इसे कुछ देर रखने पर स्वाद और अच्छी तरह मिल जाता है.

कुछ ही मिनटों में तैयार होगा अचार

मिर्च के इस अचार को साफ और सूखे कांच के जार में भर लें. इसे तुरंत भी खाया जा सकता है, लेकिन कुछ समय रखने पर मसालों का स्वाद मिर्च में अच्छी तरह आ जाता है. इसे कम मात्रा में बनाएं और फ्रिज में रखें.  यह झटपट अचार है और इसमें लंबे समय तक नहीं रखें, इसलिए इसे कई दिनों तक बाहर रखकर स्टोर न करें. अगर इसमें बदबू, फफूंदी या रंग में असामान्य बदलाव दिखे, तो इस्तेमाल न करें.

जब यह बनकर पूरी तरह से तैयार हो जाए तो इसे रोटी, पराठे, दल चावल के साथ स्वाद ले कर खाए. 

यह भी पढ़ें : घर पर कैसे बनाएं राजस्थानी स्टाइल मिर्च के टपोरे? शानदार आएगा स्वाद

 

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *