Headlines

घर में पहली बार आया AC, परिवार ने मनाया त्योहार! पूजा-आरती से की ठंडी हवा खाने की शुरुआत, वीडियो वायरल


एसी खरीदना आज भी कई परिवारों के लिए केवल एक सपना है. बढ़ती गर्मी मिडिल क्लास परिवार सहन कर सकता है लेकिन बिजली का बिल और एसी का खर्च उठाने के लिए जो साहस होता है उसे बहुत कम लोग ही अपने अंदर ला पाते. ऐसे में अगर किसी मिडिल क्लास परिवार में जब एसी आ जाए तो उस दिन को भी त्यौहार की तरह सेलिब्रेट किया जाता है. हाल ही में सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें परिवार जिसके घर पहली बार ऐसी आया है उसका रिएक्शन देखा जा सकता है कि कैसे उन्होंने ऐसी आने की खुशी किसी त्यौहार की तरह मनाई.

मिडिल क्लास परिवार में पहली बार आया एसी

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक परिवार में खुशी का माहौल है क्योंकि उनके घर में नया एसी आने वाला है. जैसे ही एसी की डिलीवरी होती है परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहता. एक डेली व्लॉगर ने वीडियो डालते हुए लिखा…कूलर से एसी तक का सफर. वीडियो में घर के मां बाप एसी को ऐसे निहारते हैं मानों इस पल का सालों से इंतजार था. इतना ही नहीं, घर की महिला एसी की पूजा करती है और आरती उतारकर उसे टीका भी लगाती है.

परिवार ने त्योहार की तरह मनाया दिन

इसके बाद जब एसी लगाने वाले आते हैं तो पूरा परिवार एक साथ उसे निहारता है और इंतजार करता है कि कब ये install हो और कब हम इसे इस्तेमाल करें. ऐसे में रात के वक्त पूरा परिवार एसी चालू करके एक साथ सोता है और उनका पूरा दिन किसी त्योहार की तरह गुजरता है. वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है जिसे लेकर लोग तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Viral Video: ताजा-ताजा पेंट हुए डिवाइडर को पान-गुटखा थूककर किया लाल, यूजर्स पूछ रहे- ‘कहां है सिविक सेंस?’

यूजर्स बोले, अब बिल आएगा तब पापा का रिएक्शन दिखाना

वीडियो को  mihirr07_ नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…यही तो होती है छोटी छोटी खुशिया. एक और यूजर ने लिखा…अब बिल आएगा तब पापा जूते मारेंगे. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…आपकी मां का रिएक्शन बहुत प्यारा है.

यह भी पढ़ें: Tokyo में छाया देसी स्वाद! जापानी महिला हुई पानी पुरी की मुरीद, अब वहीं डालेगी खुद का स्टॉल





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *