Headlines

‘चाहें तो एक शॉट में सब खत्म कर दें’, ट्रंप का ईरान पर भड़काऊ बयान, कांग्रेस ने केंद्र को घेरा, कहा- ‘चुप क्यों’


ईरान में एक तरफ शोक का आलम पसरा है, तो दूसरी तरफ ट्रंप की बयानबाजी जारी है. माना जा रहा है कि ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामेनेई के अंतिम संस्कार में एक करोड़ करीबन 10 मिलियन लोग शामिल हुए हैं. अब इस पूरे विवाद में देश की पार्टी कांग्रेस भी कूद गई है. उनके राज्यसभा सांसद ने ट्रंप के बयान की खबर को एक्स पर रिपोस्ट करते हुए सवाल उठाए हैं. साथ ही इस बहाने पीएम नरेंद्र मोदी की मौजूदा एनडीए सरकार को निशाने पर लिया है. 

ट्रंप के कौनसे बयान जिसने सभी को चौंकाया?
दरअसल, खामेनेई के लिए इतनी दिवानगी ट्रंप को पसंद नहीं आ रही है. इसलिए उनके कुछ बयानों ने चौंकाया जरूर है. एक बयान जिसमें उन्होंने कहा कि हमने खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए ईरान को छुट्टी दी है, वहीं दूसरा बयान कि अमेरिका ने युद्ध में ईरान की खूब पिटाई की. तीसरा बयान जिसमें उन्होंने कहा है कि वे सब वहीं हैं. एक शॉट में हम उन सभी को खत्म कर सकते हैं. लेकिन हम ऐसा नहीं करेंगे क्योंकि तब हमारे पास बातचीत करने के लिए कोई नहीं बचेगा. वे डील करने के लिए गिड़गिड़ा रहे हैं.

अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO

पवन खेड़ा ने क्या कहा मोदी सरकार को लेकर और ट्रंप की बयानबाजी पर?

अब इसी पर कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं. राज्यसभा सांसद पवन खेड़ा ने इस पूरे विवाद पर एक पोस्ट किया है. उन्होंने कहा, ‘खबरों के मुताबिक, ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला सैयद अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में लगभग 1 करोड़ लोग शामिल हुए, जो शायद इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा अंतिम संस्कार जमावड़ा रहा होगा. श्रद्धांजलि देने के लिए कई भारतीय प्रतिनिधि भी ईरान गए थे.’

उन्होंने कहा, ‘राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भड़काऊ और गैर-जिम्मेदाराना धमकियां पश्चिम एशिया में शांति प्रक्रिया के लिए बेहद नुकसानदेह हैं.’

उन्होंने कहा, ‘हमारे लिए चिंता की बात यह है कि हमारे समझौतावादी प्रधानमंत्री और उनकी सरकार में इतनी नैतिक हिम्मत नहीं है कि वे अमेरिका में बैठे अपने आकाओं की ओर से हिंसा के लिए उकसाने वाली ऐसी गैर-जिम्मेदाराना बातों की निंदा कर सकें.’

ये भी पढ़ें

खामेनेई के अंतिम संस्कार पर डोनाल्ड ट्रंप का तंज, कहा- ‘हमने ईरान को एक हफ्ते की मोहलत दी क्योंकि…’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *