Headlines

चीन की बढ़ेगी टेंशन, पाक मनाएगा मातम? PM मोदी-जापानी प्रधानमंत्री ताकाइची की बैठक पर दुनिया की नजर


जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची बुधवार (1 जुलाई 2026) की शाम को आधिकारिक दौरे पर नई दिल्ली पहुंचीं. पीएम मोदी ने साने ताकाइची का भारत में स्वागत करते हुए कहा कि उनके इस दौरे से दोनों देशों के बीच की साझेदारी और मजबूत होगी. पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ‘प्रधानमंत्री साने ताकाइची भारत में आपका हार्दिक स्वागत है. भारत की आपकी पहली यात्रा पर आपकी मेजबानी करके हमें बहुत खुशी हो रही है. मैं कल होने वाली हमारी मीटिंग के लिए उत्सुक हूं, जिससे भारत-जापान की स्पेशल स्ट्रैटेजिक और ग्लोबल पार्टनरशिप और भी मजबूत होगी.’

इंडो-पैसिफिक को लेकर बढ़ेगी चीन की टेंशन?

पीएम मोदी ने कहा कि हम अपनी संयुक्त कोशिशों से इंडो-पैसिफिक और उसके बाहर भी शांति, स्थिरता और समृद्धि को बढ़ावा देना जारी रखेंगे. ताकाइची का यह तीन द‍िवसीय दौरा है. प्रधानमंत्री बनने के बाद यह उनका पहला भारत दौरा है. तीन द‍िवसीय भारत दौरे के दौरान साने ताकाइची की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उच्च स्तरीय वार्ता भी प्रस्तावित है. दोनों नेता 16वें भारत-जापान सलाना शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे. इस दौरान व्यापार, निवेश, डिफेंस, सेमीकंडक्टर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), ऑटोमोबाइल, सप्लाई चेन और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र की सुरक्षा जैसे कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी.

दोनों देशों के बीच सहयोग को नई रफ्तार मिलेगी: ताकाइची

भारत रवाना होने से पहले आयोजित जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची ने कहा कि मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों में भारत के साथ सहयोग का महत्व लगातार बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि दोनों देश साझा लोकतांत्रिक मूल्यों और रणनीतिक हितों के आधार पर मजबूत साझेदारी को आगे बढ़ा रहे हैं. जापानी पीएम ने आगे कहा, ‘दोनों देशों के बीच आर्थिक सहयोग को नई ऊंचाइयों तक ले जाने पर विशेष जोर दिया जाएगा. 

ताकाइची ने विश्वास जताया कि भारत यात्रा से दोनों देशों के बीच आर्थिक, रणनीतिक और औद्योगिक सहयोग को नई रफ्तार मिलेगी. साथ ही सार्वजनिक और निजी क्षेत्रों की संयुक्त भागीदारी के जरिए एक मजबूत और टिकाऊ आर्थिक साझेदारी का निर्माण होगा.

ये भी पढ़ें : मोदी सरकार ने लिया बड़ा फैसला, कई IPS अधिकारियों को केंद्र में सौंपी बड़ी जिम्मेदारी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *