Headlines

चीन में भूकंप से अफरातफरी, 2 लोगों की मौत और कई लोग हुए घायल, 13 इमारतें हुई तबाह


चीन में आए भूकंप ने एक बार फिर हिलाकर रख दिया है. सोमवार (18 मई) तड़के चीन के दक्षिणी इलाके ग्वांग्शी में भूकंप के झटके लगे. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.2 रही. भूकंप के चलते कई इमारतों को भारी नुकसान हुआ है. अब तक भूकंप के चलते 2 लोगों की मौत हुई है और कई लापता हैं. 

भूकंप के झटके ग्वांग्शी में महसूस किए गए, जिससे लोगों में डर फैल गया. स्थानीय प्रशासन ने सात हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है और आपात सेवा के कर्मचारी लगातार राहत और बचाव अभियान चलाए हुए हैं. कई लोगों के इमारतों में फंसे होने की आशंका है. 

13 इमारतें तबाह हुईं
चीन के सरकारी मीडिया सीसीटीवी के अनुसार, भूकंप के झटकों से कम से कम 13 इमारतें तबाह हुई हैं और इस दौरान कई लोग घायल हुए हैं, लेकिन किसी के भी गंभीर घायल होने की खबर नहीं है. घायलों में से 4 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. भूकंप से हुई तबाही के चलते 2 लोगों की मौत हुई है. भूकंप के झटकों को देखते हुए इलाके में सार्वजनिक यातायात प्रभावित हुआ है. खासकर रेल यातायात को जांच के बाद ही बहाल किया जाएगा.

लोगों की तलाश की जा रही
इस भूकंप से ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है और पावर लाइंस, पानी की सप्लाई, गैस सेवाएं और रोड ट्रैफिक सामान्य रूप से चल रहे हैं. स्थानीय प्रशासन ने लोगों को प्रभावित इमारतों से दूर रहने की सलाह दी है. कई इमारतों को खाली कराया गया है. प्रशासन ने राहत और बचाव अभियान तेज कर दिया है. तबाह इमारतों में लोगों की तलाश की जा रही है. 

ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित
चीनी रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि भूकंप के बाद रेल लाइनों की मजबूती को लेकर सुरक्षा जांच की जा रही है. इसके चलते कुछ ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हो सकती है और यात्रियों को देरी का सामना करना पड़ सकता है. चीन के आपदा प्रबंधन विभाग ने इलाके में निगरानी बढ़ा दी है साथ ही झटके आने की आशंका को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है. 

ये भी पढ़ें 

कहीं भीषण गर्मी तो कहीं बारिश, दिल्ली में 45 डिग्री पहुंच सकता है पारा, जानें देश के मौसम का हाल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Portal Walogin – Membership management with Blockchain (Authenticator) Walsall – Minimal Agency WordPress Theme Wam – Creative Agency WordPress Theme Wandau | Art & History Museum WordPress Theme WanderAway – Travel Blog WordPress Theme Wapo – Vape & Tobacco WordPress Theme Warning Old Browser – WordPress plugin Warranties and Returns for WooCommerce Warren – Life and Business Coach WordPress Theme Warta – News/Magazine WordPress Theme