Headlines

छत्तीसगढ़ के CM साय बोले, ‘पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं, भ्रामक सूचना से दूर रहें’


छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दावा किया है कि प्रदेश में पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है. राज्य के निवासियों को किसी भी प्रकार से चिंता करने की आवश्यकता नहीं है. उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी ऑयल डिपो में नियमित रूप से ईंधन की आपूर्ति हो रही है और वितरण व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित की जा रही है. प्रदेश सरकार और ऑयल कंपनियां पूर्ण समन्वय के साथ स्थिति पर लगातार निगरानी बनाए हुए हैं.”

सीएम ने कहा, ”वैश्विक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए भी भारत सरकार ने प्रभावी तैयारियां सुनिश्चित की हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने देशवासियों से अपील की है कि वे अनावश्यक खरीदारी और संग्रहण से बचें. किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें. मैं प्रदेशवासियों से भी आग्रह करता हूं कि संयम, जागरूकता और जिम्मेदारी का परिचय दें. केवल आवश्यकता अनुसार ही ईंधन लें और किसी भी भ्रामक सूचना से दूर रहें.”

‘संयम और सहयोग से ईंधन व्यवस्था सुचारू बनी रहेगी’

मुख्यमंत्री साय ने आगे कहा, ”आपकी सजगता, संयम और सहयोग से छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश की ईंधन व्यवस्था निरंतर सुचारू बनी रहेगी. आइए, हम सभी मिलकर जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय दें. संयम, सहयोग और सकारात्मक सोच के साथ राष्ट्रहित में अपना योगदान सुनिश्चित करें. हम सब मिलकर जिम्मेदार नागरिक बनें. संयम, सहयोग और सकारात्मक सोच के साथ राष्ट्र हित में अपना योगदान सुनिश्चित करें.”

बस्तर में बड़ा बदलाव: नक्सल मुक्त क्षेत्र में CRPF कैंप बनेगा पहला जन सुविधा केंद्र, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

रायपुर में पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें

दरअसल, छत्तीसगढ़ के रायपुर में पेट्रोल पंपों पर लंबी-लंबी कतारें देखी जा रही हैं. इसमें कोई सुबह से अपनी बारी का इंतज़ार कर रहा है तो कोई कई पेट्रोल पंपों के चक्कर काटते-काटते उतना पेट्रोल जला चुका है, जितना भरवाने निकला था. हालात ऐसे हैं कि लोगों की दिनचर्या पूरी तरह प्रभावित हो चुकी है. ऑफिस जाने वाले परेशान हैं. स्कूली बच्चों के अभिभावक परेशान हैं और सबसे ज्यादा मुश्किल उन लोगों के सामने खड़ी हो गई है जिनका रोज़गार ही गाड़ियों पर निर्भर है.

रायपुर में पेट्रोल-डीजल की भारी किल्लत से लोग परेशान

राजधानी के कई पेट्रोल पंपों में कथित तौर पर या तो पेट्रोल खत्म हो चुका है या फिर सीमित मात्रा में दिया जा रहा है. घंटों लाइन में खड़े रहने के बाद भी लोगों को यह भरोसा नहीं कि उनकी बारी आने तक पेट्रोल बचेगा या नहीं. वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर भी पेट्रोल पंपों की लंबी कतारों के वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं जो हालात की गंभीरता को साफ दिखा रहे हैं. पेट्रोल पंपों पर बाइक और कारों की लंबी कतार ने हर किसी को इस बात के लिए परेशान कर दिया है कि उनके नंबर आने तक कहीं पेट्रोल पंप ड्राई ना हो जाये. 

MSP बढ़ोतरी पर CM विष्णुदेव साय ने जताया पीएम मोदी का आभार, बोले- किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में ऐतिहासिक फैसला





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *