पश्मीना का पेस्टल पिंक और येलो शेड वाली साड़ी लुक काफी सॉफ्ट और एलिगेंट है. फ्लोरल ईयररिंग्स, हल्का मेकअप और ब्रेडेड हेयरस्टाइल के साथ उन्होंने पूरे लुक को सिंपल रखा है. अगर आप जन्माष्टमी पर बहुत ज्यादा हैवी कपड़े नहीं पहनना चाहतीं, तो इस तरह की हल्की साड़ी अच्छा ऑप्शन हो सकता है.

पश्मीना ने एक बार फिर येलो रंग को बेहद खूबसूरती से कैरी किया है. बैंगल्स और ग्लोइंग मेकअप के साथ उनका यह लुक पूजा और फैमिली गेट-टुगेदर के लिए परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है.

ऑरेंज साड़ी और लाल बॉर्डर वाला पश्मीना का यह लुक पूरी तरह फेस्टिव है. साड़ी के साथ ट्रेडिशनल जूलरी उनके लुक को और निखार रही है. अगर आपको पूजा या परिवार के साथ होने वाली छोटी-सी गैदरिंग के लिए कुछ ट्रेडिशनल पहनना है, तो इस तरह की ब्राइट साड़ी एक अच्छा आइडिया हो सकती है.

बात करें उनके पिंक लहंगे की तो खूबसूरत एम्ब्रॉयडरी, स्टेटमेंट चोकर और बालों में फ्लोरल एक्सेसरी के साथ पश्मीना का यह लुक काफी रॉयल नजर आ रहा है. जन्माष्टमी पर अगर आप साड़ी की जगह लहंगा पहनना चाहती हैं और थोड़ा ग्लैमरस दिखना चाहती हैं, तो यह लुक आपके काम आ सकता है. हेवी एम्ब्रॉयडरी वाले लहंगे के साथ जूलरी चुनते समय बैलेंस रखना भी जरूरी है. अगर आउटफिट पहले से काफी हैवी है, तो बहुत ज्यादा जूलरी पहनने के बजाय किसी एक स्टेटमेंट पीस को हाइलाइट करना बेहतर रहता है.

अगर जन्माष्टमी की शाम के लिए कुछ ज्यादा ग्लैमरस पहनने का मन है, तो पश्मीना का शिमरी लहंगा लुक देख सकती हैं. चमकदार फैब्रिक उनके आउटफिट को पार्टी वाइब दे रहा है. ये लुक खास तौर पर शाम की पूजा, फेस्टिव पार्टी या किसी सेलिब्रेशन के लिए अच्छा है.

रात की पार्टी के लिए ग्रे-लैवेंडर शेड का यह हैवी एम्ब्रॉयडर्ड लहंगा एक अलग तरह का रॉयल टच देता है. हल्टर-नेक ब्लाउज़ और बारीक फ्लोरल-पैस्ले वर्क वाली स्कर्ट को ग्रीन स्टोन ईयररिंग्स के साथ पेयर किया गया है.जिन्हें ट्रेडिशनल कलर्स (लाल, पीला, गुलाबी) से हटकर कुछ पहनना है, उनके लिए यह शेड एक फ्रेश ऑप्शन है.

जिसमें सिल्वर स्टोन वर्क वाला वी-नेक ब्लाउज़ और मैचिंग चोकर लुक को स्टेटमेंट बना रहे हैं. खुले बालों के साथ सिर्फ चोकर और रिंग्स पर फोकस है, जिससे ओवरऑल लुक बहुत हेवी नहीं लगता. जो लोग जन्माष्टमी की शाम की पूजा या पार्टी के लिए बोल्ड और रॉयल कलर चाहते हैं, उनके लिए यह लुक एक बेहतरीन इंस्पिरेशन है.

पश्मीना रोशन के ये एथनिक लुक्स दिखाते हैं कि साड़ी हो या लहंगा, सही रंगों, खूबसूरत कारीगरी और आत्मविश्वास के साथ हर आउटफिट खास बन जाता है. तो इस जन्माष्टमी उनके ये स्टाइलिश लुक्स आपके फेस्टिव वॉर्डरोब को एक नया और ग्लैमरस टच दे सकते हैं.
Published at : 03 Sep 2026 09:12 PM (IST)
