जम्मू के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज (GMC) अस्पताल में तैनात मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) और युवा राजपूत सभा (YRS) के प्रधान दिलावर सिंह के बीच बहस हो गई. इसके बाद GMC प्रशासन ने प्रधान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है. YRS के प्रधान और उसके कार्यकर्ताओँ ने पुलिस के साथ भी धक्कामुक्की और बदतमीजी की.
जम्मू के सबसे बड़े राजकीय मेडिकल कॉलेज में तैनात CMO डॉ ऐश्वर्या के साथ YRS के प्रधान दिलावर सिंह की तीखी बहस का यह वीडियो जम्मू में वायरल हो रहा है. यह बहस उस समय हुई जब प्रधान CMO के कमरे में कैमरा लेकर घुस गए, जिसका सीएमओ ने विरोध किया.
जम्मू-कश्मीर:आतंकी फंडिंग पर वार, 5 हैंडलर्स की संपत्ति जब्त
मामला क्या है?
दरअसल ,जम्मू में तीन दिनों से लापता 27 वर्षीय रवि सिंह का शव नहर में मिलने के बाद उसके परिजनों ने जम्मू में प्रदर्शन किया. परिजनों का आरोप है कि रवि की हत्या कर उसका शव नहर में फेंका गया है. परिजनों ने रवि के साथ अंतिम समय में मौजूद दोस्तों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए प्रदर्शन किया. इस प्रदर्शन में YRS के कार्यकर्ता और प्रधान भी मौजूद थे.
नहर से रवि का शव मिलने के बाद उसे GMC अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया. प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो इस प्रदर्शन के बाद YRS के प्रधान दिलावर सिंह अपने कुछ साथियों के साथ GMC पहुंचे और कैमरा लेकर सीधा वहां तैनात CMO डॉक्टर ऐश्वर्या के कमरे में चले गए.
CMO के कमरे में घुसे YRS के प्रधान
जैसे ही युवा राजपूत सभा के सदस्य कैमरा लेकर CMO के कमरे में घुसे तो CMO ने इसका विरोध किया, जिसके बाद दोनों पक्षों में तीखी बहस हो गई. इसकी सूचना मिलते ही पुलिस और अस्पताल प्रशासन वहां पहुंचा और YRS के सदस्यों को बाहर निकालने का प्रयास किया गया. आरोप है कि इस दौरान पुलिस और YRS के कार्यकर्ताओं के बीच धक्कामुक्की हुई जिससे विवाद और बढ़ गया.
पुलिस ने मामला किया गया दर्ज
हालांकि, पुलिस ने सभी कार्यकर्ताओं को बाहर तो निकाल दिया. इसके बाद CMO ने इसकी शिकायत मौके पर मौजूद GMC के चिकित्सा अधीक्षक से की है. GMC प्रशासन ने चिकित्सा अधीक्षक के माध्यम से पुलिस के पास YRS के प्रधान और कुछ कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई. इस बीच जम्मू मेडिकल कॉलेज केरेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन (RDA) ने भी इस मामले पर रोष जताया हैं.
जम्मू-श्रीनगर NH पूरे दिन रहेगा बंद, मरम्मत का होगा काम
