Headlines

जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले – अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है…


जसप्रीत बुमराह हमेशा अपने वर्कलोड के कारण चर्चा में रहते हैं. टीम इंडिया का शेड्यूल ऐसा है कि बुमराह के लिए हर एक मैच खेल पाना संभव नहीं है. आगामी न्यूजीलैंड दौरे की ही बात कर लें तो 40 दिन के इस टूर में टीम इंडिया 20 दिन खेलने मैदान पर उतरेगी. इस बीच दिग्गज क्रिकेटर और टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने सलाह दी है कि बुमराह को तीनों फॉर्मेट नहीं खेलने चाहिए.

अगले साल 2 अक्टूबर से 2027 वनडे वर्ल्ड कप शुरू होगा. रवि शास्त्री का कहना है कि अगर बुमराह को अगले साल वर्ल्ड कप खेलना है तो उन्हें मुख्य रूप से टेस्ट क्रिकेट को प्राथमिकता देनी चाहिए. शास्त्री ने कहा कि टेस्ट को प्राथमिकता देने के साथ बुमराह को कभी-कभी वनडे और टेस्ट खेलना चाहिए.

बुमराह को नहीं खेलने चाहिए तीनों फॉर्मेट

टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार रवि शास्त्री ने कहा, “मुझे लगता है कि जसप्रीत बुमराह को अगले साल वर्ल्ड कप तक तीनों फॉर्मेट में नहीं खेलना चाहिए. उन्हें टेस्ट क्रिकेट को प्राथमिकता देकर वनडे और टी20 में कभी-कभी खेलना चाहिए. मैं होता तो उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों के लिए बचाकर रखता, जहां उनका योगदान बहुत अहम होगा.”

बता दें कि न्यूजीलैंड दौरे पर भारतीय टीम को पांच टी20, पांच वनडे और अंत में 19 नवंबर से 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी.

भुवनेश्वर की तारीफ

भुवनेश्वर कुमार भी इस समय चर्चा में हैं, जिनकी 4 साल बाद टीम इंडिया में वापसी हुई है. शास्त्री का कहना है अनुभव को हमेशा प्राथमिकता देनी चाहिए. उन्होंने कहा, “कोई अनुभव को मात नहीं दे सकता. जब आपके पास भुवनेश्वर के स्तर और खूब सारे अनुभव वाला गेंदबाज हो तो इसमें कोई सोचने वाली बात नहीं रह जाती. टीम इंडिया के साथ रहकर और IPL में उन्होंने जिस तरह की फॉर्म दिखाई है, वह न्यूजीलैंड की कंडीशंस में बहुत प्रभावी साबित हो सकते हैं.”

शमी को वापस आना चाहिए?

शास्त्री ने मोहम्मद शमी के पक्ष में बयान दिया. शमी लगातार घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन टीम इंडिया में उनकी वापसी नहीं हो पा रही है. इस विषय पर रवि शास्त्री ने कहा, “उन्होंने टेस्ट और वनडे टीम में इतना अच्छा प्रदर्शन किया है, जिसके बलबूते उन्हें भारत की वनडे और टेस्ट टीम में जगह मिलनी चाहिए.

यह भी पढ़ें:

मुझे उल्टी आती है… धोनी ने झूला झूलने से किया मना, अनंत अंबानी के साथ मेले का वीडियो वायरल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *