Headlines

‘जाति और तुष्टिकरण छोड़कर…’, ब्रजेश पाठक ने दी अखिलेश यादव को चुनौती


उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने विरोधी दलों पर निशाना साधते हुए एनडीए गठबंधन को लोहे की दीवार बताया. उन्होंने कहा कि राजनीति में सभी दलों का स्वागत हैं लेकिन, भाजपा के सामने कोई नहीं टिक पाएगा. बीजेपी केवल चुनाव के समय जनता के बीच आने वाली पार्टी नहीं है, बल्कि पांच साल तक जनता के सुख-दुख में शामिल रहती है. 

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बागपत में एक शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे थे, जहां उन्होंने नवविवाहित जोड़े को सुखी वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं. इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव और आगे की रणनीति को लेकर बात की. 

यूपी में गुंडे-बदमाश और माफिया खत्म

राजनीतिक सवालों का जवाब देते हुए ब्रजेश पाठक ने कहा कि भाजपा लगातार पांच साल जनता के बीच रहकर काम करती है. उन्होंने प्रदेश की कानून व्यवस्था का जिक्र करते हुए कहा कि गुंडे-बदमाश और माफिया या तो प्रदेश छोड़ चुके हैं, जेलों में हैं अथवा अपने अंजाम तक पहुंच चुके हैं. उत्तर प्रदेश आज रेवेन्यू सरप्लस राज्य के रूप में अपनी पहचान बना रहा है. प्रदेश में उद्योग और विकास के नए अवसर तैयार हुए हैं. 

यूपी के कई जिलों में घने कोहरे का अलर्ट, अगले दो दिनों में और बढ़ेगी सर्दी

समाजवादी पार्टी पर साधा निशाना

विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सभी राजनीतिक दलों का स्वागत है लेकिन, भाजपा के सामने कोई टिक नहीं पाएगा. एनडीए गठबंधन को लोहे की दीवार बताते हुए उन्होंने कहा कि जनता का आशीर्वाद एनडीए और भाजपा के साथ है. पाठक ने आरोप लगाया कि सपा सनातन संस्कृति के मुद्दे पर दोहरी राजनीति करती है. चुनाव के समय जनेऊ पहनकर सनातनी बनने का दिखावा किया जाता है जबकि कारसेवकों पर गोली चलाने की घटना पर पार्टी को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए. 

उन्होंने सपा को जाति और मुस्लिम तुष्टीकरण की राजनीति छोड़कर अपने विकास कार्यों के आधार पर जनता से वोट मांगने की चुनौती दी. राम मंदिर और काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर और काशी में कॉरिडोर का निर्माण हुआ है. 

मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण पर उन्होंने कहा कि पात्र मतदाताओं के नाम सूची में शामिल कराना भारत निर्वाचन आयोग की जिम्मेदारी है. जिलाधिकारी और रिटर्निंग अधिकारी भी इसके लिए जिम्मेदार हैं. भाजपा कार्यकर्ता यह सुनिश्चित करने में जुटे हैं कि कोई भी पात्र मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *