Headlines

जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत


जूनियर एनटीआर के फैंस के लिए गुड न्यूज है. सर्जरी के बाद वो अब बिल्कुल ठीक हैं. दअरसल, बुधवार को KIMS हॉस्पिटल में उनकी सर्जरी हुई. जूनियर एनटीआर को कंधे में चोट लगी थी. इसके बाद उनका ट्रीटमेंट चला और फिर डॉक्टर्स ने उन्हें सर्जरी की सलाह दी. बुधवार को सर्जरी हुई. उनकी सर्जरी सक्सेसफुली पूरी हो गई है. 

कैसी है जूनियर एनटीआर की तबीयत?

ये प्रोसीजर एक डिटेल्ड मेडिकल इवैल्यूएशन के बाद किया गया था. इसका मकसद जूनियर एनटीआर की रिकवरी में मदद करना और उन्हें नॉर्मल एक्टिविटीज में वापस आने में मदद करना था. KIMS हॉस्पिटल द्वारा जारी एक ऑफिशियल हेल्थ बुलेटिन में, मेडिकल टीम ने प्रोसीजर के बाद NTR की कंडीशन पर एक अपडेट शेयर किया. उन्होंने बताया, ‘सर्जरी पूरी तरह से सक्सेसफुल रही और जूनियर एनटीआर ठीक हैं. अब वो मेडिकल सुपरविज़न में एक स्ट्रक्चर्ड रिहैबिलिटेशन प्रोग्राम शुरू करेंगे. डॉक्टरों को उम्मीद है कि NTR 2 से 3 महीने के टाइमफ्रेम में नॉर्मल हो सकते हैं.’

ये भी पढ़ें- 17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च

कितने दिन में रिकवर करेंगे जूनियर एनटीआर?

सर्जरी सक्सेसफुली पूरी होने के साथ जूनियर एनटीआर अब अपनी मेडिकल टीम की सुपरविजन में एक स्ट्रक्चर्ड रिहैबिलिटेशन प्रोग्राम से गुजरेंगे. रिकवरी पीरियड में रिहैबिलिटेशन और धीरे-धीरे अपने रेगुलर रूटीन में लौटने पर फोकस रहेगा. मेडिकल टीम इस दौरान उनकी प्रोग्रेस पर नजर रखेगी. जूनियर एनटीआर की टीम और मेडिकल एक्सपर्ट्स उनकी रिकवरी को लेकर पॉजिटिव हैं. उम्मीद करते हैं कि वो लगभग 2 से 3 महीने के टाइम फ्रेम में नॉर्मल हो जाएंगे.

ये भी पढ़ें- ‘स्पाइडर मैन’ ने इंडिया बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, बनी 500 करोड़ कमाने वाली पहली हॉलीवुड फिल्म

आरआरआर से मचाया था धमाल

बता दें कि जूनियर एनटीआर 43 साल के हैं और साउथ इंडस्ट्री के सक्सेसफुल एक्टर हैं. उनकी फिल्मों को फैंस बहुत पसंद करते हैं. जूनियर एनटीआर की फिल्म ‘आरआरआर’ ने तो बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था. इस फिल्म में वो राम चरण के साथ दिखे थे और एसएस राजामौली ने इस फिल्म को बनाया था. फिल्म ने रिलीज के साथ ही रिकॉर्ड ब्रेकिंग कमाई शुरू कर दी थी. फिल्म ने 1300 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था. इस फिल्म में जूनियर एनटीआर भीम के रोल में थे और उन्होंने अपनी एक्टिंग से फैंस को इंप्रेस किया था. फिल्म के गाने नाटु नाटु को ऑस्कर अवॉर्ड भी मिला था.

पिछली बार उन्हें फिल्म देवारा: पार्ट 1 में देखा गया था. इस फिल्म में जाह्नवी कपूर भी नजर आई थी. फिल्म कमर्शियली हिट थी. फिल्म 2024 में आई थी. ये एक्शन थ्रिलर फिल्म थी. फिल्म को Koratala Siva ने डायरेक्ट किया था.

इस फिल्म में नजर आएंगे जूनियर एनटीआर

अब जूनियर एनटीआर फिल्म ‘ड्रैगन’ में नजर आएंगे. इस फिल्म की शूटिंग जारी है. फिल्म 2027 में रिलीज होगी. फिल्म का जॉनर थ्रिलर है. इस फिल्म को प्रशांत नील बना रहे हैं. फिल्म में रुक्मिणी वसंत फीमेल लीड में हैं. वहीं अनिल कपूर भी अहम रोल में दिखेंगे. फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *