Headlines

‘झाड़ू-पोछा खुद कर लेता हूं’, अमिताभ बच्चन ने KBC में खोला राज, कहा- खाना पकाने के लिए जया से लगानी पड़ती है गुहार


अमिताभ बच्चन बॉलीवुड के शहंशाह हैं. एक्टर के दुनियाभर में करोड़ों फैंस हैं जो उनकी एक झलक पाने के लिए बेकरार रहते हैं. वहीं एक्टर अक्सर अपनी लाइफ से जुड़े किस्से शेयर करते रहते हैं. अगस्त में ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ के के एक एपिसोड के दौरान, सुपरस्टार ने खुलासा किया था कि वे खुद झाड़ू-पोछा कर लेते हैं. लेकिन एक काम के लिए उन्हें पत्नी जया बच्चन से रिक्वेस्ट करनी पड़ती है.

अमिताभ बच्चन खुद करते हैं घर का झाड़ू-पोछा
दरअसल केबीसी 18 के एक एपिसोड के दौरान, कंटेस्टेंट प्रीतिराज ने अमिताभ बच्चन से पूछा कि क्या डोमेस्टिक स्टाफ के न होने पर वे घर के कामों की जिम्मेदारी खुद उठाते हैं? इस पर सुपरस्टार ने बताया था कि उन्हें खुद जिम्मेदारियां संभालने में कोई हिचकिचाहट नहीं होती. अमिताभ ने कहा, “चाहे घर में चार, आठ या 10 कर्मचारी हों, लेकिन जब घर पर कोई नहीं होता, तो मैं सारा काम खुद करता हूं. साफ-सफाई से लेकर बाकी सभी काम मैं खुद ही संभालता हूं.”

अमिताभ बच्चन खाना पकाने के लिए जया बच्चन से करते हैं रिक्वेस्ट
हालांकि अमिताभ बच्चन घर की साफ-सफाई का काम आसानी से कर लेते हैं, लेकिन खाना पकाना उनके लिए अलग बात है. अभिनेता ने खुद माना कि खाना बनाना उन्हें नहीं आता. उन्होंने कहा, “मुझे खाना बनाना नहीं आता.” उन्होंने बताया कि ज़रूरत पड़ने पर परिवार बाहर से खाना मंगा लेता है, या फिर वे जया बच्चन से कुछ बनाने के लिए कह देते हैं.

उन्होंने बताया, “मैं कभी-कभी जया से कहता हूँ, ‘देवीजी, प्लीज कुछ बना दीजिए.’ इससे वह बहुत एक्साइटेड हो जाती हैं, और रोज मेरे लिए अलग-अलग तरह के डिशेज बनाती हैं. फिर वह पूछती हैं कि मुझे खाना कैसा लगा.” बातचीत के दौरान एक खास मिठाई का भी जिक्र आया, जिसे जया बच्चन ने तब बनाया था जब अमिताभ ने खीर खाना बंद कर दिया था.

अमिताभ बच्चन ने राइटिंग से लिया ब्रेक
एक अन्य अपडेट में, अमिताभ बच्चन ने अपने फॉलोअर्स को बताया कि वे कुछ समय के लिए लिखना बंद कर रहे हैं, क्योंकि उन्हें आराम करने की सलाह दी गई है. अभिनेता ने अपने लेटेस्ट ट्वीट में लिखा, “माफी चाहता हूं… मुझे कुछ दिनों के लिए आराम करने और ठीक होने के लिए ब्रेक लेने की सलाह दी गई है, इसलिए मैं अभी कुछ भी लिख नहीं पा रहा हूं.”

अमिताभ ने अपने ब्लॉग पोस्ट में फैंस को दशहरा की शुभकामनाएं दी थी और बताया था कि उन्हें अपनी एक्टिविटिज को लिमेटेड रखने के लिए कहा गया है, उन्होंने लिखा था, “सबसे पहले सभी को दशहरा की शुभकामनाएं… ढेर सारा प्यार, खुशियां और प्रार्थनाएं. मुझे अभी पूरी तरह से आराम करने और ठीक होने की सलाह दी गई है, इसलिए मुझे बातचीत करने की इजाजत नहीं है… प्लीज माफ़ करें… जिन लोगों ने मुझे पर्सनली शुभकामनाएं भेजी हैं, उनसे भी माफी चाहता हूं… प्लीज इसे ही मेरा सम्मानपूर्ण जवाब समझें… उम्मीद है कि आगे फिर बात होगी.”

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *