रांची में JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली और पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का आंदोलन लगातार जारी है. सोमवार (10 अगस्त) को विधानसभा घेराव के लिए पहुंचे छात्रों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया. पुलिस की कार्रवाई के बाद प्रदर्शनकारी छात्रों में नाराजगी देखने को मिली. इसी बीच राजनीतिक कार्यकर्ता योगेंद्र यादव ने छात्रों के आंदोलन का समर्थन करते हुए झारखंड सरकार से बातचीत कर समाधान निकालने की अपील की है.
छात्रों की मांगों को बताया तर्कसंगत
योगेंद्र यादव ने कहा कि झारखंड के छात्रों और अभ्यर्थियों की मांगें जायज हैं और उनका असंतोष भी स्वाभाविक है. उन्होंने कहा कि छात्र भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता, समयबद्धता और भरोसेमंद व्यवस्था की मांग कर रहे हैं. उनके मुताबिक, शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांग रखने वाले छात्रों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए सही रास्ता नहीं है.
रांची आंदोलन: CM सोरेन ने पुलिस-प्रशासन को कहा धन्यवाद, छात्रों से क्या बोले?
सरकार से बातचीत की अपील
योगेंद्र यादव ने झारखंड सरकार से आंदोलन कर रहे छात्रों के साथ बातचीत करने और उनकी मांगों पर जल्द समाधान निकालने की अपील की. उन्होंने कहा, “झारखंड सरकार को आंदोलनकारियों के साथ सार्थक संवाद कर इन मांगों पर ठोस, समयबद्ध और छात्रों को स्वीकार्य समाधान जल्द से जल्द निकालना चाहिए.”
झारखंड के छात्रों और अभ्यर्थियों की माँगें तर्कसंगत हैं और उनका असंतोष भी स्वाभाविक है। वे पूरी भर्ती व्यवस्था में पारदर्शिता, समयबद्धता और विश्वसनीयता की माँग कर रहे हैं। छात्रों के शांतिपूर्ण विरोध के जवाब में किसी भी प्रकार का बल-प्रयोग किसी भी लोकतांत्रिक सरकार के लिए उचित…
— Yogendra Yadav (@_YogendraYadav) August 10, 2026
विधानसभा घेराव के लिए जुटे छात्र
दरअसल, JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली और पेपर लीक के खिलाफ छात्र लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं. सोमवार, 10 अगस्त को छात्रों ने विधानसभा घेराव का ऐलान किया था. इसके लिए झारखंड के अलग-अलग जिलों से बड़ी संख्या में छात्र रांची पहुंचे.
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- ‘सरकार…’
प्रदर्शनकारी छात्र रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में जुटे, जहां कई छात्रों ने रात भी बिताई. सोमवार को विधानसभा घेराव के लिए बड़ी संख्या में छात्र स्टेडियम से आगे बढ़े और विधानसभा के गेट तक पहुंच गए. इस दौरान पुलिस ने छात्रों पर लाठीचार्ज किया. पुलिस की कार्रवाई के बाद प्रदर्शनकारी छात्र भड़क गए और मौके पर तनाव का माहौल बन गया.
