IPL 2026 सीजन अब तक युवा खिलाड़ियों के लिए धमाकेदार साबित हुआ है. वैभव सूर्यवंशी की बात करें, प्रियांश आर्य, अंशुल कंबोज या फिर प्रिंस यादव की. इन भारतीय युवा खिलाड़ियों ने इस सीजन तहलका मचाया हुआ है. खासतौर पर कुछ ओपनिंग बल्लेबाजों ने सबसे ज्यादा सनसनी मचाई है, जो पहले 6 ओवरों में ऐसे बैटिंग करते हैं जैसे गेंद को फाड़कर रख देंगे. इनमें से कुछ ऐसे नाम हैं, जो आगे चलकर टीम इंडिया के लिए ओपनिंग करते हुए भी नजर आ सकते हैं.
वैभव सूर्यवंशी
सबसे पहला नाम वैभव सूर्यवंशी का है, जो समय के साथ ज्यादा बेहतर और अधिक परिपक्व बल्लेबाज बनते जा रहे हैं. IPL 2026 में यह 15 साल का लड़का ऑरेंज केप जीतने का दावेदार बना हुआ है. अब तक राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए 8 मुकाबलों में 357 रन बना चुके हैं, इसी दौरान 36 गेंदों में शतक भी जड़ा है. हाल ही में कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा भी किया गया कि वैभव को आयरलैंड टूर पर जाने का मौका मिल सकता है, जहां टीम इंडिया को 2 टी20 मैच खेलने हैं.
प्रियांश आर्य
प्रियांश आर्य ने भी 2025 में IPL डेब्यू किया था. उन्होंने 17 मुकाबलों में 475 रन बनाए थे और उसी सीजन 39 गेंदों में सेंचुरी भी ठोकी थी. उन्हें इस तरह का फेम नहीं मिल पाया है, जैसा वैभव सूर्यवंशी को मिला है, लेकिन प्रियांश अच्छे-अच्छे गेंदबाजों की धुनाई करते आ रहे हैं. IPL 2026 में भी उनकी बढ़िया फॉर्म बरकरार है और अब तक पंजाब किंग्स के लिए 6 मुकाबलों में दो अर्धशतकीय पारी समेत 254 रन बना चुके हैं.
यह भी पढ़ें: खुल्लम-खुल्ला प्यार का इजहार! अर्शदीप सिंह ने थामा गर्लफ्रेंड समरीन का हाथ; होश उड़ा देगा वीडियो
प्रभसिमरन सिंह
पंजाब किंग्स में प्रियांश आर्य के ओपनिंग जोड़ीदार प्रभसिमरन सिंह ने भी बतौर बल्लेबाज अपना कद बढ़ाया है. 2019 से IPL में खेल रहे हैं, लेकिन आईपीएल 2026 में उनकी फॉर्म का अंदाज इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने इस सीजन 57.40 के अविश्वसनीय औसत से रन बनाए हैं. अब तक 7 मुकाबलों में तीन अर्धशतक सहित 287 रन बना चुके हैं. प्रभसिमरन का बल्ला इस बार आग उगल रहा है, क्योंकि आईपीएल 2026 में उनका कुल स्ट्राइक रेट 192.62 का है.
यह भी पढ़ें:
अब ये बल्लेबाज है पैट कमिंस का फेवरेट, नाम जानकर नहीं होगा यकीन; SRH कप्तान ने किया हैरान
