Headlines

टीम इंडिया को लगा झटका, केएल राहुल चोटिल; परेशान कर देंगी तस्वीरें


गॉल इंटरनेशनल में खेले जा रहे पहले टेस्ट का पहला दिन भारतीय बल्लेबाजों के नाम रहा, लेकिन केएल राहुल को लेकर एक चिंताजनक खबर भी आई. राहुल अच्छी लय में दिख रहे थे, वह अपना अर्धशतक पूरा कर चुके थे और शतक की ओर बढ़ रहे थे लेकिन तीसरे सेशन के शुरू होने से पहले उनके चोट की खबर आई. उनकी जगह शुभमन गिल बल्लेबाजी करने उतरे, जो 16 रन बनाकर आउट हो गए. राहुल की जो तस्वीरें सामने आई, वो अच्छी नहीं है. वह फिजियो का सहारा लेकर सीढ़ियां चढ़ रहे थे, नजर आ रहा था कि वह काफी दर्द में हैं.

गॉल में खेले जा रहे पहले टेस्ट में शुभमन गिल ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया था. केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल ने पारी की शुरुआत की, यशस्वी दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हुए. इसके बाद राहुल और देवदत्त पडिक्कल ने पारी को शानदार तरीके से आगे बढ़ाया. दूसरे सेशन में दोनों ने विकेट बचाए रखा, लेकिन तीसरे सेशन में राहुल की जगह गिल बल्लेबाजी करने उतरे.

केएल राहुल चोटिल

केएल राहुल हाथ और पैर में खिंचाव के कारण दर्द में थे. वह टी-ब्रेक के दौरान फिजियो के साथ थे, और तीसरे सेशन के लिए बल्लेबाजी पर जाने की कोशिश कर रहे थे. लेकिन उन्हें बहुत दर्द था, जिस कारण उन्होंने रिटायर्ड हर्ट होने का फैसला किया. उनकी जो तस्वीरें आई, वो चिंताजनक हैं. उनसे मुश्किल से सीढ़ियां चढ़ पा रहे थे, इस दौरान उन्हें फिजियो ने पकड़ा हुआ था.

यह भी पढ़ें- गॉल टेस्ट में शतक जड़ देवदत्त पडिक्कल ने तोड़े 3 बड़े रिकॉर्ड

BCCI की तरफ से केएल राहुल की इंजरी को लेकर अभी कोई आधिकारिक अपडेट नहीं आया है, लेकिन तस्वीरों से साफ है कि राहुल की इंजरी गंभीर है. पहले ही 2 खिलाड़ी (साई सुदर्शन और जसप्रीत बुमराह) चोट के कारण श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हो चुके हैं.

पडिक्कल ने जड़ा ऐतिहासिक शतक

गॉल टेस्ट का पहला दिन बारिश से प्रभावित रहा, कुल 73 ओवरों का खेल हुआ जिसमें भारत ने 2 विकेट गंवाकर 288 रन बनाए. देवदत्त पडिक्कल ने ऐतिहासिक शतक लगाया, वह 15 अगस्त के दिन टेस्ट में शतक लगाने वाले पहले भारतीय हैं. वह 131 रन पर नाबाद हैं, जो दूसरे दिन अपनी पारी को आगे बढ़ाएंगे. ऋषभ पंत 27 रन बनाकर नाबाद हैं. पहले दिन भारत ने यशस्वी जायसवाल (32) और शुभमन गिल (16) के रूप में 2 विकेट गंवाए.

यह भी पढ़ें- आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *