Headlines

टीम इंडिया को लगा झटका, दूसरे टेस्ट में स्टार खिलाड़ी चोटिल; ध्रुव जुरेल ने खोला राज


कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया का पलड़ा भारी है. मेजबान श्रीलंका बैकफुट पर है. भारत ने अपनी पहली पारी 503 रनों पर घोषित की. इसके जवाब में दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका ने सिर्फ आठ रनों पर दो विकेट गंवा दिए हैं. हालांकि, टीम इंडिया को इस मैच में बड़ा झटका लगा है. स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत चोटिल हो गए हैं. उन्हें सोमवार को कंधे में चोट लगी है. इसका खुलासा ‘शतकवीर’ ध्रुव जुरेल ने किया है. 

दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद ध्रुव जुरेल ने खुलासा किया है कि श्रीलंका के खिलाफ जारी दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने कंधे में समस्या महसूस की थी. बता दें कि इस टेस्ट के पहले दिन यानी रविवार को ऋषभ पंत पुल शॉट खेलते समय भी चोटिल हुए थे. तब उनकी कलाई में चोट लगी थी, और उन्हें रिटायर्ड हर्ट होना पड़ा था, लेकिन सोमवार को वह बैटिंग के लिए आए, और 63 रनों की शानदार पारी खेली. 

जब श्रीलंकाई टीम बल्लेबाजी के लिए उतरी, तो दो गेंदों के बाद बारिश के चलते मैच को रोकना पड़ा. इस बीच विकेटकीपिंग करते समय ऋषभ पंत को दाहिने कंधे में दर्द महसूस हुआ. जब खेल दोबारा शुरू हुआ, तो उनकी जगह सरफराज खान मैदान पर उतरे और ध्रुव जुरेल ने दिन के आखिरी हिस्से में विकेटकीपिंग की. दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका ने 3 ओवरों का सामना किया, जिसमें महज 8 रन बनाकर 2 विकेट गंवा दिए.

177 गेंद में 115 रनों की पारी खेलने वाले ध्रुव जुरेल ने दूसरे दिन के खेल के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “उन्हें (ऋषभ पंत) दाहिने कंधे में चोट लगी है. फिजियो उनकी चोट पर नजर बनाए हुए हैं. आज मैंने विकेटकीपिंग की, क्योंकि उनके दाहिने कंधे में दर्द था. उम्मीद है कि कल (मंगलवार) तक वह ठीक हो जाएंगे.”

यह भी पढ़ें- 

IND vs SL 2nd Test Day 2 Highlights: भारत ने बनाया पहाड़ जैसा स्कोर, ध्रुव जुरेल का शतक; श्रीलंका के हाथ से निकला मैच!



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *