टीम इंडिया में एक नई नौकरी निकली है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI ने शुक्रवार (11 सितंबर) को नई नौकरी के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. यह नौकरी ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ में ‘हेड– स्पोर्ट्स साइंस एंड मेडिसिन’ पद के लिए है. बोर्ड ने इस पद के लिए एक रिलीज जारी की है, जिसमें बताया कि इसके लिए कौन-कौन अप्लाई कर सकता है, क्या क्वालिफिकेशन चाहिए और क्या-क्या जिम्मेदारी होगी.
रिलीज में लिखा गया कि चुने गए व्यक्ति को BCCI के एलीट क्रिकेट और CoE प्रोग्राम्स के तहत स्पोर्ट्स साइंस और मेडिसिन सेवाओं के लिए रणनीतिक और ऑपरेशनल लीडरशिप देनी होगी. इस भूमिका में उन्हें हेड ऑफ फिजियोथेरेपी (CoE), टीम इंडिया के हेड ऑफ फिजियोथेरेपी, हेड S&C (CoE) और टीम इंडिया के S&C की लाइन मैनेजमेंट भी संभालनी होगी. साथ ही, उन्हें भारतीय खिलाड़ियों के लिए इंटीग्रेटेड सपोर्ट प्रोग्राम्स देने के लिए नेशनल और CoE कोच, क्रिकेट एजुकेशन और अन्य परफॉर्मेंस स्पेशलिस्ट के साथ मिलकर काम करना होगा. इसके पद के लिए जरूरी क्वालिफिकेशन के साथ कोई भी अप्लाई कर सकता है.
🚨 News 🚨
BCCI invites applications for the position of Head – Sports Science & Medicine at the Centre of Excellence.
More Details 🔽https://t.co/6lKRGmlHKF
— BCCI (@BCCI) September 11, 2026
इस पद पर खिलाड़ियों के वेलफेयर, चोट से बचाव और रिहैबिलिटेशन, शारीरिक विकास, रिसर्च, इनोवेशन और जरूरी टेक्नोलॉजी व सेवाओं को अपनाने पर मुख्य रूप से ध्यान दिया जाएगा.
क्या क्वालिफिकेशन चाहिए?
- स्पोर्ट्स साइंस या उससे जुड़े किसी सब्जेक्ट में मास्टर्स डिग्री. डॉक्टरेट को प्राथमिकता दी जाएगी.
- अलग-अलग एरिया की परफॉर्मेंस वाली टीमों को मैनेज करने के लिए स्ट्रैटेजिक लीडरशिप रोल में कम से कम पांच साल का तजुर्बा.
- प्रोफेशनल या ओलंपिक खेलों में हाई-परफॉर्मेंस टीमों के लिए रणनीतिक योजनाएं बनाने और उन्हें लागू करने, व स्पोर्ट्स साइंस या मेडिसिन से जुड़ी सहायता देने का लंबा तजुर्बा.
- स्पोर्ट्स साइंस या मेडिसिन के क्षेत्र में मौजूदा प्रोफेशनल एक्रेडिटेशन/लाइसेंस.
- परफॉर्मेंस पर केंद्रित रिसर्च का अनुभव और खिलाड़ियों के लंबे समय के शारीरिक विकास की समझ.
- रीजनल परफॉर्मेंस और स्पोर्ट्स संस्थानों के साथ काम करने का अनुभव इच्छित.
- चीफ मेडिकल ऑफिसर या मेडिकल डायरेक्टर के तौर पर पिछला अनुभव, स्पोर्ट और एक्सरसाइज मेडिसिन में स्पेशलिस्ट के तौर पर पहचान और मेडिकल व क्लिनिकल गवर्नेंस में अनुभव को अच्छा माना जाएगा.
कब तक जमा कर सकते हैं आवेदन
इच्छुक उम्मीदवारों को 30 सितंबर को शाम 5:00 बजे तक अपने आवेदन बीसीसीआई की वेबसाइट के जरिए जमा करने होंगे.
आवेदनों की स्क्रीनिंग और शॉर्टलिस्टिंग के बाद, शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को आगे के मूल्यांकन के लिए पर्सनल इंटरव्यू के लिए बुलाया जा सकता है.
यह भी पढ़ें: इंग्लैंड गए एकनाथ शिंदे ने विराट कोहली से की मुलाकात, जानें क्या हुई बात
