Headlines

‘टीवी इंडस्ट्री की आंटियां…’, हिना-रुबीना के कमेंट पर फूटा आसिम रियाज का गुस्सा


पॉपुलर मॉडल, एक्टर और रैपर आसिम रियाज इन दिनों जबरदस्त सुर्खियों में हैं. एक्स-गर्लफ्रेंड हिमांशी खुराना के साथ चल रही तीखी बहस के बीच ‘बिग बॉस 13’ फेम आसिम रियाज ने अब टीवी की टॉप एक्ट्रेसेस रुबीना दिलैक और हिना खान पर निशाना साधा है. दरअसल, रुबीना और हिना ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में आसिम रियाज को ‘न्यूसेंस वैल्यू’ बताया था. अब आसिम रियाज ने दोनों एक्ट्रेसेस पर पलटवार किया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर रुबीना और हिना को जवाब दिया है.

इंडस्ट्री में कठपुतली बनकर अपने रोल निभाते रहो…
आसिम रियाज ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक नोट शेयर कर रुबीना दिलैक और हिना खान को आड़े हाथों लिया. उन्होंने लिखा, ‘मैंने पॉडकास्ट की एक क्लिप देखी, जिसमें टीवी इंडस्ट्री के आंटी-अंकल बात कर रहे थे कि मैं हर रियलिटी शो में टीआरपी लाता हूं. तो हां, लाता हूं. अपने करियर के लिए गुड लक और इंडस्ट्री में कठपुतली बनकर अपने रोल निभाते रहो.’

रुबीना दिलैक और हिना खान ने ऐसा क्या कहा?
बता दें कि रुबीना दिलैक और उनके पति अभिनव शुक्ला ‘द 4 पीओवी’ (The 4 POV) नाम से एक पॉडकास्ट चलाते हैं, जिसमें वो हिना खान और उनके पति रॉकी के साथ पब्लिसिटी, कॉन्ट्रोवर्सी और रियलिटी शोज को पॉप्युलर बनाने में कंटेस्टेंट की भूमिका पर बात करते हैं. हालिया पॉडकास्ट में उन्होंने आसिम रियाज के उस दावे पर चर्चा की, जिसमें उन्होंने रियलिटी शोज की सफलता और टीआरपी में अपने योगदान की बात कही थी.

ये भी पढ़ें:- हैरी पॉटर की जादुई दुनिया में फिर होगी वापसी, रिलीज हुआ दमदार टीजर

हिना खान ने कही ये बात
हिना खान ने बातचीत के दौरान आसिम रियाज के एक पुराने इंटरव्यू का जिक्र किया, जिसमें उन्होंने ‘बिग बॉस’, ‘खतरों के खिलाड़ी’ और ‘बैटलग्राउंड’ जैसे रियलिटी शोज में अपने योगदान की बात की थी. हिना का कहना था कि आसिम की बातों से ऐसा लग रहा था, जैसे इन शोज को पॉपुलर बनाने में सबसे बड़ा योगदान उन्हीं का रहा हो.

रुबीना ने आसिम के बर्ताव पर उठाए सवाल
वहीं, रुबीना दिलैक ने ‘बैटलग्राउंड’ और ‘खतरों के खिलाड़ी’ में आसिम के साथ काम करने का अपना एक्सपीरियंस शेयर किया. उन्होंने दावा किया कि ‘बैटलग्राउंड’ की शूटिंग के दौरान आसिम क्रू और क्रिएटिव टीम के लोगों से बदतमीजी से बात करते थे और गाली-गलौज भी करते थे. रुबीना ने ये भी कहा कि आसिम को इस बात का घमंड है कि उनकी वजह से रियलिटी शोज को सफलता और टीआरपी मिलती है.

रुबीना ने आसिम को बताया था ‘परेशानी’
रुबीना ने आसिम के व्यवहार को लेकर उन्हें शो के लिए ‘परेशानी का सबब’ तक बता दिया था. साथ ही उन्होंने आसिम के रवैये पर सवाल उठाते हुए कहा था कि इतना अहंकार रखने के बाद भी आज वो अपने करियर में कहां खड़े हैं, इस पर उन्हें विचार करना चाहिए.

ये भी पढ़ें:- TV Serial Spoilers: रक्षाबंधन पर दिग्विजय देगा अनुपमा को सरप्राइज, अनु को खुद से दूर करेगा आर्यवर्धन



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *