Headlines

टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर पत्नी ने लगाई रोहित रॉय को फटकार, एक्टर का खुलासा


टीवी शो ‘स्वाभिमान’ और ‘देस में निकला होगा चांद’ से पहचान बनाने वाले रोहित रॉय ‘फैशन’ और ‘शूटआउट एट लोखंडवाला’ जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं. इसी साल सितंबर में उन्होंने टीवी को ‘डस्टबिन’ कह दिया था, जिसके बाद कई टीवी कलाकारों ने उनकी आलोचना की.

अब लहरें रेट्रो के पॉडकास्ट में रोहित ने अपने बयान पर सफाई दी है. उन्होंने बताया कि टीवी एक्ट्रेस और उनकी पत्नी मानसी जोशी रॉय ने भी शब्दों के गलत चुनाव के लिए उन्हें जमकर फटकार लगाई थी.

टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर रोहित रॉय ने मानी गलती
रोहित रॉय ने अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा कि टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने के बावजूद वो खुद इसी इंडस्ट्री की देन हैं. उन्होंने कहा कि अगर टीवी और शो ‘स्वाभिमान’ नहीं होता, तो वो 30 साल के करियर के बाद भी आज जिस मुकाम पर हैं, वहां नहीं पहुंच पाते. एक्टर ने माना कि उन्हें अपनी बात समझाने के लिए ‘डस्टबिन’ शब्द का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए था. उन्होंने कहा कि पहली नजर में उनका बयान पढ़कर लोगों को लग सकता है कि वो टीवी कलाकारों को कचरा कह रहे हैं, लेकिन उनका ऐसा कोई मतलब नहीं था.

रोहित रॉय ने अपने बयान पर हुई आलोचना को लेकर कहा, ‘कुछ कलाकारों ने मेरी बात को पर्सनली ले लिया और मुझ पर निशाना साधा. मैंने किसी के बारे में कुछ नहीं कहा था. मैंने ये नहीं कहा कि आप कचरा हैं या डस्टबिन हैं. मैं ये कहना चाह रहा था कि हमें सुबह स्क्रिप्ट मिलती है, डायलॉग रटने होते हैं और हर हाल में अगले 10-15 घंटों के अंदर सीन पूरे करने होते हैं, चाहे आप इससे सहमत हों या नहीं. मैं टीवी पर दिखाए जाने वाले कंटेंट की बात कर रहा था. मेरे कहने का मतलब था कि कंटेंट डस्टबिन जैसा है.’

पत्नी ने लगाई फटकार लगाई
रोहित ने कहा, ‘मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि पर्सनली हमले मत कीजिए. पहले उस मुकाम तक पहुंचिए, जहां मैं हूं, फिर समझिए कि मैंने ऐसा क्यों कहा. मेरे शब्दों का चुनाव गलत था, लेकिन मैं अपनी बात और उसे कहने की वजह पर कायम हूं. मेरी पत्नी ने भी मुझे फटकार लगाई थी. वो टीवी की स्टार हैं. मैंने उनसे कहा कि अगर आप ही मेरी बात नहीं समझेंगी, तो दूसरे कैसे समझेंगे? उन्होंने कहा कि मुझे उस शब्द का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए था और मैं उनसे सहमत हो गया.’ इससे पहले वो ANI को दिए इंटरव्यू में भी सफाई दे चुके हैं.

रोहित रॉय ने टीवी को ‘डस्टबिन’ क्यों कहा था?
किंडल कास्ट के यूट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान रोहित रॉय से पूछा गया कि क्या टीवी इंडस्ट्री पहले से ज्यादा प्रोफेशनल हो गई है, लेकिन अब कलाकारों में अपने काम के प्रति समर्पण कम हो गया है. इसपर उन्होंने कहा, ‘मुझसे यह सवाल कई बार पूछा गया है, और कभी-कभी मुझे लगता है कि कहीं मैं एहसान फरामोश न लगूं. लेकिन, टेलीविजन एक ‘डस्टबिन’ जैसा मीडियम है. अगर आप आज इसे देखते हैं, तो ये कल के अखबार की तरह है. कल आप इसे भूल जाएंगे. इसलिए, इंडिया में, जिस तरह का और जितनी बड़ी मात्रा में कंटेंट बनाया जा रहा है, उसमें क्रिएटिविटी न के बराबर है.’

बता दें, रोहित के इस बयान के बाद नमन शॉ, देवोलीना भट्टाचार्जी और पंकित ठक्कर ने टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर उनकी आलोचना की थी.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *