Headlines

टीवी पर 10 मिनट छोटी होगी ‘धुरंधर 2’, सेंसर बोर्ड ने चलाई कैंची, लगाए 45-50 कट, जानें- रन टाइम


 आदित्य धर निर्देशित और रणवीर सिंह स्टारर ‘धुरंधर द रिवेंज’ या धुरंधर 2 ने अपनी थिएट्रिकल रिलीज के दौरान छप्परफाड़ कमाई की थी और खूब रिकॉर्ड अपने नाम किए थे. वहीं ओटीटी पर भी जबरदस्त व्यूअरशिप हासिल कर नंबर 1 रही. अब ‘धुरंधर 2’ टेलीविजन पर प्रीमियर करने जा रही है. यह स्पाई एक्शन फिल्म रविवार, 18 अक्टूबर को शाम 7 बजे स्टार गोल्ड पर दिखाई जाएगी. जानकर हैरानी होगी कि इसके टीवी प्रीमियर के लिए इसमें 45-50 कट लगाए गए हैं.

‘धुरंधर 2’ के टीवी प्रीमियर के लिए फिल्म में लगे 45 से 50 कट
बता दें कि ‘धुरंधर 2’ को थिएटर में रिलीज के लिए सीबीएफसी से ‘ए’ सर्टिफ़िकेट मिला था, इसलिए टीवी प्रीमियर से पहले मेकर्स को इसे एक बार फिर सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफ़िकेशन या सीबीएफसी  के पास जमा करना पड़ा. सेंसर बोर्ड ने कम उम्र के दर्शकों के लिए टेलीविजन-फ्रेंडली वर्जन बनाने के लिए इसमें कई कट्स लगाने के लिए कहा था.

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक इसे लेकर एक सोर्स ने बताया, “मेकर्स से 45 से 50 कट लगाने के लिए कहा गया था. ज्यादातर बदलाव बहुत ज़्यादा हिंसा और खून-खराबे वाले दृश्यों से जुड़े थे.” रिपोर्ट के मुताबिक सोर्स ने आगे कहा, “हालांकि, मेकर्स ने परेशान करने वाले सीन्स को इतनी आसानी से एडिट किया कि फिल्म का असर बना रहा.”

कट के बाद कितना है धुरंधर 2 के टीवी वर्जन का रनटाइम? 
बदलाव किए जाने के बाद, CBFC ने ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के टेलीविज़न प्रीमियर को मंज़ूरी दे दी. सीबीएफसी की वेबसाइट के मुताबिक U/A 16+ सर्टिफिकेट दिया है. वहीं इसके टीवी प्रीमियर का रन टाइम 219 मिनट और 6 सेकंड है. इसका मतलब है कि बदला हुआ वर्जन 3 घंटे, 39 मिनट और 6 सेकंड लंबा है.य फिल्म के थिएट्रिकल वर्जन का रनटाइम 229.6 मिनट था, यानी 3 घंटे, 49 मिनट और 6 सेकंड. इसी के साथ ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का टीवी प्रीमियर वर्जन10 मिनट छोटा है.

धुरंधर 2 के बारे में
‘धुरंधर द रिवेंज’ या ‘धुरंधर 2’ में रणवीर सिंह, आर. माधवन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन सहित कई कलाकारों ने अहम किरदार निभाए हैं. इसे आदित्य धर ने डायरेक्ट किया है और आदित्य धर और लोकेश धर के B62 स्टूडियोज़ और ज्योति देशपांडे के जियो स्टूडियोज़ ने प्रोड्यूस किया है. बता दें कि  ‘धुरंधर 2’ का पहला पार्ट ‘धुरंधर’ साल 2025 में  5 दिसंबर को रिलीज हुआ था, वहीं ‘धुरंधर द रिवेंज’ इस साल 19 मार्च को सिनेमाघरों में आई थी. दोनों फिल्मों ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी. 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *