Headlines

टूरिज्म में बनाना है करियर तो कौन-सा कोर्स करें? जानें बेस्ट ऑप्शंस


कई लोगों को ट्रैवल करना बहुत ज्यादा पसंद होता है. वहीं कई लोग इसी क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं. लेकिन अक्सर ज्यादातर लोग समझ नहीं पाते कि इस करियर में शुरुआत कैसे करें. दरअसल ट्रैवल और टूरिज्म दुनिया की बड़ी इंडस्ट्रीज में से एक है. इस क्षेत्र में भारत के साथ-साथ विदेश में भी करियर बनाने के ऑप्शन है. इस क्षेत्र में करियर बनाने के लिए डिग्री और डिप्लोमा कोर्स भी उपलब्ध है. इसके अलावा विदेशी भाषा सीखने और इंटर्नशिप करने से भी इस करियर में आगे बढ़ने में मदद मिलती है. वहीं कई एक्सपर्ट्स भी यह मानते हैं कि यह सर्विस इंडस्ट्री है, जिसमें एआई के इस्तेमाल के बावजूद करियर के कई अवसर है. इस क्षेत्र में काम करने के लिए अच्छी कम्युनिकेशन स्किल, कस्टमर को समझने की क्षमता और बेहतर पर्सनालिटी होना जरूरी है. 

ट्रैवल एंड टूरिज्म में करियर को लेकर एक्सपर्ट्स बताते हैं कि भारत में ट्रेवल एंड टूरिज्म की पढ़ाई के लिए मिनिस्ट्री ऑफ टूरिज्म के तहत आने वाले इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टूरिज्म एंड मैनेजमेंट का ऑप्शन चुन सकते हैं. इसके नोएडा और ग्वालियर समेत अलग-अलग जगह पर केंद्र है. यहां से बीबीए इन ट्रैवल एंड टूरिज्म जैसे कोर्स किए जा सकते हैं. इस क्षेत्र में एमबीए और डिप्लोमा कोर्स के ऑप्शन भी उपलब्ध है. वहीं कोर्स चुनते समय अपनी योग्यता और करियर के टारगेट को ध्यान में रखना चाहिए. अगर स्टूडेंट्स ग्रेजुएशन कर रहे हैं, तो ट्रैवल एंड टूरिज्म में मास्टर्स या डिप्लोमा कर सकते हैं 

ट्रैवल और टूरिज्म कोर्स की फीस कितनी?

ट्रैवल एंड टूरिज्म के कोर्स की फीस संस्थान और कोर्स के आधार पर अलग-अलग होती है. एक्सपर्ट्स के अनुसार आईआईटीटीएम में 3 साल के बीबीए इन ट्रैवल एंड टूरिज्म कोर्स की फीस 3 लाख रुपये तक हो सकती है. वहीं दिल्ली यूनिवर्सिटी में इससे जुड़े कोर्स का खर्च करीब 58 हजार बताया गया है. अगर आप डिप्लोमा करना चाहते हैं, तो कई संस्थान में 1 साल के डिप्लोमा कोर्स का ऑप्शन मिलता है. इसकी फीस 20 हजार से 1 लाख रुपये तक होती है, हालांकि एक्सपर्ट डिप्लोमा के मुकाबले डिग्री को प्राथमिकता देने की सलाह भी देते हैं. 

विदेशी भाषा और इंटर्नशिप से मिलेगी मदद 

एक्सपर्ट्स बताते हैं कि इस क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए केवल डिग्री हासिल करना ही काफी नहीं है. छात्रों को पर्सनालिटी डेवलपमेंट और इंग्लिश कम्युनिकेशन पर भी काम करना चाहिए. अगर आप विदेश में काम करना चाहते हैं, तो फ्रेंच, जर्मन या जापानी जैसी विदेशी भाषाएं सीखना उपयोगी होता है. एक्सपर्ट्स के अनुसार पढ़ाई के दौरान इंटर्नशिप भी जरूर करनी चाहिए. इससे प्रैक्टिकल एक्सपीरियंस मिलता है. लोगों को संभालने और उनकी जरूरत को समझने की क्षमता विकसित होती है और यह एक्सपीरियंस ट्रैवल एंड टूरिज्म में करियर बनाने में मदद करता है. 

विदेश में भी कर सकते हैं पढ़ाई 

ट्रैवल एंड टूरिज्म की पढ़ाई भारत के अलावा विदेश में भी की जा सकती है. एक्सपर्ट्स ने नीदरलैंड के होटल स्कूल द हेग, फ्रांस के वॉटल और स्विट्जरलैंड के ले रोश, ग्लियोन और सी रिट्ज संस्थानों के बारे में बताते हैं. इसके अलावा एक्सपर्ट्स बताते हैं कि न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में भी इस क्षेत्र से जुड़े कोर्स कर सकते हैं.

ट्रैवल एंड टूरिज्म में कहां मिलती है नौकरी?

इस क्षेत्र में नौकरी के भी कई ऑप्शन मौजूद है. छात्र बड़ी ट्रैवल एजेंसी, टूर ऑपरेटर कंपनी और एडवेंचर टूरिज्म से जुड़ी कंपनी में काम कर सकते हैं. इसके अलावा स्पिरिचुअल टूरिज्म और क्रूज लाइनर से जुड़े कामों में भी अवसर मिल सकते हैं. इस इंडस्ट्री में इनबाउंड और आउटबाउंड टूरिज्म जैसे क्षेत्र भी है. इनबॉउंड टूरिज्म में विदेश से भारत आने वाले पर्यटकों की यात्रा से जुड़ी सेवाएं शामिल होती है, जबकि आउटबाउंड टूरिज्म में भारत से विदेश जाने वाली यात्रियों की यात्रा की व्यवस्था से जुड़े काम किए जाते हैं. एक्सपीरियंस और कांटेक्ट बनाने के बाद इस क्षेत्र में अपना काम शुरू करने का भी ऑप्शन है. 

ये भी पढ़ें-C-DOT में निकली भर्ती, जानें कौन कर सकता है आवेदन?

ट्रैवल एंड टूरिज्म क्षेत्र में सैलरी 

एक्सपर्ट्स के अनुसार भारत में ट्रेवल एंड टूरिज्म के क्षेत्र में शुरुआती सैलरी करीब 30 हजार रुपये प्रतिमाह हो सकती है. वहीं विदेश में काम करने पर शुरुआती सैलरी लगभग 1.5 लाख से 3 लाख रुपये प्रतिमाह तक हो सकती है. हालांकि सैलरी देश, कंपनी और एक्सपीरियंस के आधार पर अलग-अलग भी हो सकती है. 

करियर बनाने के लिए कौन सी स्किल जरूरी? 

ट्रैवल एंड टूरिज्म एक सर्विस इंडस्ट्री है. इसलिए इसमें काम करने वाले लोगों के लिए कस्टमर की जरूरत को समझना और उनके बात ध्यान से सुनना जरूरी है. एक्सपर्ट के अनुसार जिन लोगों को जल्दी गुस्सा आता है या जो अपने व्यवहार में बहुत ज्यादा अहंकार रखते हैं, उन्हें क्षेत्र की समस्याओं को समझ कर ही करियर चुनना चाहिए. इस काम में शांत स्वभाव, अच्छे कम्युनिकेशन स्किल और हर चीज को विस्तार से प्लान करने की क्षमता जरूरी है.

ये भी पढ़ें-पढ़ाई आसान बना रहा AI या कुंद कर रहा दिमाग, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *