Headlines

‘टेंशन होने लगी…’, दिव्यांका त्रिपाठी की प्रेग्नेंसी सुन घबरा गए थे हसबैंड विवेक दहिया, ऐसा था रिएक्शन


टीवी इंडस्ट्री के पसंदीदा कपल विवेक दहिया और दिव्यांका त्रिपाठी इन दिनों अपनी जिंदगी के बेहद खास दौर से गुजर रहे हैं. दोनों जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं. इस कड़ी में विवेक दहिया ने उस एहसास के बारे में बताया, जब उन्हें पहली बार दिव्यांका की प्रेग्नेंसी के बारे में पता चला था. उन्होंने बताया कि उनकी पहली प्रतिक्रिया खुशी नहीं, बल्कि घबराहट थी.

पिता बनने कि खुशी से पहले लगा झटका
विवेक ने आईएएनएस से बात की और दिव्यांका की प्रेग्नेंसी की खबर पर अपने पहले रिएक्शन के बारे में बताया. उन्होंने कहा, ‘पिता बनने की खबर सुनते ही मुझे अचानक जिंदगी की बड़ी जिम्मेदारियों का एहसास होने लगा. यह पल जरूर खूबसूरत था, लेकिन इसके साथ एक टेंशन भी जुड़ी हुई थी.  मन में सबसे पहले यही ख्याल आया कि अब जिंदगी पूरी तरह बदलने वाली है. अब हमें केवल अपने बारे में नहीं, बल्कि एक नई जिंदगी के बारे में भी सोचना होगा.’

यह भी पढ़ें- ‘सुकून और प्यार से भरा’, विक्की कौशल ने बर्थडे विशेज के लिए जताया फैंस का आभार, शेयर की फोटोज

लंबे समय से माता-पिता बनने का इंतेज़ार कर रहे थे दिव्यांका-विवेक
उन्होंने कहा, ‘शुरुआत में मैं बहुत ज्यादा उत्साहित नहीं था, क्योंकि जिम्मेदारी का एहसास मेरे ऊपर हावी हो गया था. मेरे अंदर कुछ समय तक काफी घबराहट थी. हालांकि, धीरे-धीरे मैंने खुद को समझाया कि हर इंसान इस तरह की खबर पर अलग तरीके से प्रतिक्रिया देता है. किसी को तुरंत खुशी महसूस होती है तो किसी को पहले जिम्मेदारी का दबाव महसूस होता है. इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं कि मैं खुश नहीं हू. दरअसल, मैं और दिव्यांका लंबे समय से इस पल का इंतजार कर रहे थे. हम हमेशा से माता-पिता बनना चाहते थे.’

टेंशन होने लगी...', दिव्यांका त्रिपाठी की प्रेग्नेंसी सुन घबरा गए थे हसबैंड विवेक दहिया, ऐसा था रिएक्शन

विवेक ने अपने डर के एहसास को जिम्मेदारी में बदला
विवेक ने आगे कहा, ‘कुछ दिनों बाद जब यह एहसास धीरे-धीरे मेरे अंदर बैठने लगा, तब मुझे इस नए सफर की खूबसूरती समझ आने लगी. यह जिंदगी का बेहद खास दौर है. मुझे हमेशा याद रहेगा कि पहली बार यह खबर सुनकर मैं कितना घबरा गया था.’

यह भी पढ़ेंप्रिया दत्त ने पापा सुनील दत्त संग शेयर की थ्रोबैक फोटो, यंग लुक में संजय दत्त आए नजर, फैंस ने लुटाया प्यार

दिव्यांका-विवेक के रिशते में आए बदलाव
अपने और दिव्यांका के रिश्ते में आए बदलाव को लेकर भी विवेक ने खुलकर बात की. उन्होंने कहा, ‘पिछले कुछ महीनों में हमारे रिश्ते में काफी परिपक्वता आई है. अब हम दोनों पहले से ज्यादा समझदारी से चीजों को देखते हैं. लोग अक्सर कहते हैं कि बच्चे के आने के बाद पति-पत्नी का हनीमून फेज खत्म हो जाता है, लेकिन इसका असली मतलब यह होता है कि जिंदगी की प्राथमिकताएं बदल जाती हैं. पहले जिन छोटी-छोटी बातों पर बहस हो जाती थी, अब वे बातें उतनी बड़ी नहीं लगतीं.’

टेंशन होने लगी...', दिव्यांका त्रिपाठी की प्रेग्नेंसी सुन घबरा गए थे हसबैंड विवेक दहिया, ऐसा था रिएक्शन

बचपने और लापरवाही को समझदारी में बदला
उन्होंने कहा, ‘जब जिंदगी में एक बच्चे की जिम्मेदारी आने वाली होती है, तब इंसान खुद-ब-खुद ज्यादा समझदार हो जाता है. रिश्ते में भी एक अलग तरह का अपनापन आ जाता है. अब मैं और दिव्यांका छोटी परेशानियों पर ज्यादा ध्यान नहीं देते, क्योंकि हमारे सामने आने वाला नया जीवन सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण हो गया है.’

विवेक ने अपनी निजी आदतों में आए बदलाव का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा, ‘मुझे हमेशा से स्पोर्ट्स बाइक का बहुत शौक रहा है. पहले मैं बिना ज्यादा सोचे तेज बाइक चलाता था और इसे सिर्फ अपने शौक के तौर पर देखता था. लेकिन अब मेरे सोचने का तरीका बदल गया है. अब बिना किसी के समझाए ही मैं खुद ज्यादा सावधानी बरतने लगा हूं.’

टेंशन होने लगी...', दिव्यांका त्रिपाठी की प्रेग्नेंसी सुन घबरा गए थे हसबैंड विवेक दहिया, ऐसा था रिएक्शन

शादी के 10 साल बाद पेरेंट्स बनेंगे विवेद और दिव्यांका

गौरतलब है कि दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया की शादी को 10 साल का वक्त हो चुका है. कपल ने 8 जुलाई, 2016 में शादी की थी. उनकी पहली मुलाकात टीवी शो ‘ये हैं मोहब्बतें’ के सेट पर हुई थी, जिसके बाद प्यार परवान चढ़ा और उन्होंने भोपाल में ट्रेडिशनली रीति-रिवाजों के साथ शादी कर ली.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *