Headlines

टैरो राशिफल 10 अक्टूबर 2026: मकर को कई स्रोतों से बंपर धन लाभ, धनु के लिए भाग्यशाली दिन; जानें 12 राशियों का भाग्य


Tarot Rashifal 10 October 2026: अक्तूबर महीने का यह दूसरा शनिवार सभी 12 राशियों के लिए विभिन्न स्रोतों से धन लाभ, स्थायी संपत्ति के योग, विदेशी संपर्कों से तरक्की और वाणी पर संयम साधने के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण संकेत दे रहा है. आज ग्रहों की चाल और टैरो कार्ड्स आपके जीवन में क्या नए मोड़ लेकर आ रहे हैं, प्रसिद्ध टैरो कार्ड रीडर एवं ज्योतिषाचार्या नीतिका शर्मा (श्री लक्ष्मीनारायण एस्ट्रो सॉल्यूशन, अजमेर) से.

आज मकर राशि वालों को अटका धन वापस मिलेगा व कमाई के कई स्रोत खुलेंगे तथा धनु राशि के लिए दिन पूरी तरह भाग्यशाली साबित होगा, वहीं वृषभ राशि के जातकों को शुभचिंतकों के कड़े विरोध से विचलित न होने और कुंभ राशि वालों को अपनों के साथ बातचीत में कड़वाहट से बचने की सख्त सलाह दी गई है. आइए विस्तार से जानते हैं कि मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों का आज का दिन कैसा बीतेगा.

मेष टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है. आपको सलाह है कि काम करने से पहले अच्छी तरह से सोच लें, सेहत का विशेष ख्याल रखने की आवश्यकता है. अपनी खानपान की आदतों पर काबू रखें.

वृषभ टैरो राशिफल 
वृषभ राशि के लोगों के लिए टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृषभ राशि के लोगों के लिए किसी नई योजना को लेकर विचारमग्न रहने वाले है. आपको आलोचना और अपने शुभचिंतकको के विरोध का सामना करना पड़ सकता है.

मिथुन टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मिथुन राशि के लोगों को अपने जीवन को लेकर आज थोड़ा अपनी सोच को बदलने की जरूरत है. अपने दृष्टिकोण में व्यावहारिक बनने की कोशिश करे. उच्च महत्वाकांक्षा ऊंची प्रगति के लिए प्रेरित करेगी.

कर्क टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कर्क राशि के लोगों को अपने भाई बहन बंधु बांधव से संबंधित मामले कुछ कमजोर बने रहेंगे. साथ ही आज आपको आजीविका क्षेत्र में परिवर्तन का भी मन बनेगा. स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन कष्टप्रद रहेगा.

सिंह टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि सिंह राशि के लोगों को फिलहाल, धन संबंधित मामलों में कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है. आज आपकी आर्थिक स्थिति थोड़ा कमजोर रह सकती है. मित्रों के सहयोग से समस्या का समाधान हो सकेगा.

कन्या टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कन्या राशि के जातकों को फिलहाल, जल्दबाजी से बचने की जरूरत है. आज काम को लेकर जल्दबाजी न करें वरना आपके बने बनाए काम बिगड़ सकते हैं. आपको सलाह है कि विपरीत लिंग के प्रति आकर्षित हो सकते हैं. व्यापार में लाभकारी परिवर्तन हो सकते हैं.

तुला टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि तुला राशि के लोगों को इस समय कड़ी मेहनत करने की जरूरत है. कड़ी मेहनत के बाद ही आपको अपनी मेहनत का फल मिलेगा. जीवनसाथी के साथ आज आपके संबंध पहले से काफी अच्छे रहेंगे.

वृश्चिक टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन आर्थिक मामलों में बहुत ही लाभकारी रहने वाला है. हालांकि, आज का दिन आपके लिए प्रेम संबंधों के मामले में कुछ खास नहीं दिखाई दे रहा है. आपके एक से अधिक प्रेम संबंध स्थापित हो सकते हैं. स्थायी संपत्ति की प्राप्ति के भी योग हैं.

धनु टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि धनु राशि के जो लोग विदेश में कामकाज करते हैं या विदेशी स्रोतों के द्वारा काम कर रहे हैं उनके लिए समय बहुत ही बेहतर रहने वाला है. देखा जाए तो आज का दिन पूर्ण रूप से आपके लिए भाग्यशाली रहने वाला है.

मकर टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन आर्थिक मामलों में लाभकारी रहने वाला है. यह समय आपके लिए आर्थिक रूप से बहुत ही भाग्यशाली रहेगा. आप विभिन्न स्रोतों के माध्यम से पैसा कमा सकते हैं. साथ ही आपको आज अपना कहीं अटका हुआ धन भी प्राप्त हो सकता है.

कुंभ टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कुंभ राशि के लोगों को दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है. आपको सलाह है कि अपनी वाणी पर थोड़ा काबू रखें. बोलचाल में कटुता न आने दें. आत्मविश्वास बना रहेगा. शत्रु पक्ष परास्त होगा.

मीन टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मीन राशि के लोगों को आज कार्यस्थल पर अपने प्रतिस्पर्धियों के साथ प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है. हालांकि, बुद्धि चातुर्य से अनेक कठिनाइयां दूर हो सकेंगी. जीवनसाथी और साझेदारों से रिश्ते में जो भी गलतफहमियां हैं, उन्हें दूर करने की कोशिश करें.

नवरात्रि 11 अक्टूबर से, फिर बंगाल में दुर्गा पूजा 16 से क्यों शुरू? समझें तारीखों का पूरा खेल

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *