Headlines

‘डर-डर कर किया काम, फिर…’ सह-कलाकारों ने नाना पाटेकर को किया याद


बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का गोवा में निधन हो गया. उनके निधन की खबर के बाद से फिल्म जगत में शोक की लहर है. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी नाना पाटेकर के साथ काम कर चुके कलाकारों में भी उनको खोने का झटका लगा है. नाना पाटेकर हाल ही में एक विज्ञापन शूट के लिए लखनऊ आए थे. उससे पहले 2023 में प्रकाश झा की वेब सीरीज ‘संकल्प’ की शूटिंग के दौरान उन्होंने यहां कई लोगों के साथ समय बिताया था.

नाना ने हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ मंच साझा करते हुए उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था की तारीफ करते हुए कहा था कि “हम कलाकार पर्दे पर पुलिस की भूमिका निभाते हैं, लेकिन असली पुलिसकर्मी के पास कोई रीटेक नहीं होता.”

नाना पाटेकर के निधन पर उद्धव ठाकरे की प्रतिक्रिया, ‘विश्वास नहीं हो रहा’

‘डर-डर कर किया काम’

वेब सीरीज संकल्प में नाना पाटेकर के साथ काम कर चुकी लखनऊ की कलाकार सिमरन अवस्थी ने नम आंखों से नाना पाटेकर को श्रद्धांजलि देते हुए बताया कि फिल्म की शूटिंग के दौरान करीब 18-20 दिन तक नाना के साथ काम करने का मौका मिला. इंडस्ट्री में नई होने के दौरान उन्होंने नाना के बारे में कई बातें सुन रखी थीं. बताया गया था कि नाना बहुत तेज मिजाज के हैं और उन्हें गुस्सा बहुत आता है. उनके बारे में इतना सुनने के बाद शूटिंग की शुरुआती दो-तीन दिनों में डर-डर कर उनके साथ काम किया, लेकिन जैसे-जैसे समय बीतता गया वैसे-वैसे नाना का व्यवहार दिखने लगा. उसके बाद नाना पाटेकर के प्रति उनकी पूरी धारणा बदल गई. नाना को सही मायने में वही व्यक्ति समझ सकता है जिसने उनके साथ वक्त बिताया हो.

एक अक्टूबर को हुई थी बात

सिमरन ने बताया कि नाना से उनकी 1 अक्टूबर को बात हुई थी. उन्होंने बताया था कि दो अक्टूबर को गोवा जा रहे हैं. बातचीत के दौरान हाल-चाल भी पूछा था. पांच तारीख को उनकी बेटी के जन्मदिन के मौके पर भी नाना से बातचीत हुई थी. सिमरन ने बताया कि उनकी मां को रीढ़ की हड्डी से जुड़ी समस्या है. ये बात नाना को भी पता है वो अक्सर फोन करके उनकी सेहत के बारे ने जानकारी लेते थे. नाना का व्यवहार ऐसा था कि वो अपने साथ काम करने वाले कलाकारों का हाल-चाल पूछा करते थे.

यूपी के पॉलिसी की करते थे सरहाना

फिल्म बंधु के पूर्व निदेशक दिनेश सहगल ने बताया कि लखनऊ में ‘संकल्प’ की शूटिंग के दौरान नाना पाटेकर के साथ कई दौर की मुलाकातें हुई. इस दौरान फिल्म बंधु, सरकार और उत्तर प्रदेश की फिल्म नीति को लेकर लंबी बातचीत हुई. वो कहते थे कि यूपी जैसी फिल्म पॉलिसी कहीं नहीं देखी. उनका कहना था कि यहां फिल्म मेकर्स और प्रोड्यूसर्स को जिस तरह का सहयोग मिलता है, वो काफी खास है. नाना इस बात की भी सराहना करते थे कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुंबई जाकर फिल्म निर्माताओं और निर्देशकों से मुलाकात की और उन्हें यूपी में फिल्में बनाने के लिए आमंत्रित किया.

यूपी पुलिस के शूट के लिए गए थे लखनऊ

सहगल ने बताया कि नाना पाटेकर ने यूपी पुलिस की जनता को जागरूक करने वाले विज्ञापन में भी काम किया है. इसके लिए वह हाल ही में लखनऊ भी आए थे. जहां उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मुलाकात की थी. नाना पाटेकर की सबसे बड़ी खासियत उनकी बेबाकी और स्पष्ट सोच थी. वह अभिनय को सिर्फ ग्लैमर की दुनिया नहीं मानते थे, बल्कि इसे जिम्मेदारी और कला के तौर पर देखते थे. उनकी फिल्मों में आम आदमी, समाज और मानवीय संवेदनाओं की गहरी झलक दिखाई देती थी.

14 अगस्त को सीएम के साथ मंच किया था शेयर

नाना पाटेकर ने 14 अगस्त को लखनऊ के लोग भवन में “खाकी का सितारा” थीम सोंग की लॉन्चिंग पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ मंच साझा किया था. उत्तर प्रदेश पुलिस ने उन्हें मुख्य अतिथि के तौर पर बुलाया था. इसके बाद नाना ने उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था की तारीफ की थी.

आज शाम को पुणे में राजकीय सम्मान के साथ होगा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार, मुंबई में होगी प्रेयर मीट

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *