Headlines

डिजिटल जनगणना में CM योगी ने भरा ऑनलाइन फॉर्म, बोले- ‘हमारी जनगणना, हमारा विकास’


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को गोरखपुर प्रवास के दौरान गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित अपने आवास पर प्रदेश में जारी डिजिटल जनगणना के प्रथम चरण के अंतर्गत स्वगणना (सेल्फ एनुमेरेशन) का डिजिटल/ऑनलाइन प्रपत्र भरा. इस अवसर पर उन्होंने 21 मई तक चलने वाली डिजिटल स्वगणना की प्रक्रिया में सभी नागरिकों की हिस्सेदारी की अपील की. 

पूरे देश में जनगणना का कार्य पूरे देश में चल रहा है, जिसमें इस समय घर के मुखिया और घर की लोकेशन व् अन्य बेसिक जानकारियां पहले चरण में भरी जा रहीं हैं. स्वगणना से प्रक्रिया में तेजी आएगी, जिससे बेहतर डेटा तैयार हो सकेगा.

यह भी पढ़ें: आयुष छात्रों को योगी सरकार देगी 3-डी एनाटोमेज टेबल की सुविधा, बिना शव सीख सकेंगे मानव शरीर रचना विज्ञान

पोर्टल पर खुद भरीं जानकारियां 

मुख्यमंत्री ने स्वगणना पोर्टल पर जाकर अपनी जानकारी दर्ज की. सभी जानकारियों के कॉलम को पूर्ण किया. उन्होंने प्रदेश के सभी नागरिकों से इस प्रक्रिया में सहभागिता दर्ज कराने की अपील करते हुए कहा कि यह देश की पहली पूरी तरह से डिजिटल जनगणना है. इसका मुख्य उद्देश्य ‘हमारी जनगणना-हमारा विकास’ की भावना के साथ सटीक आंकड़े जुटाकर प्रदेश के विकास और कल्याणकारी योजनाओं की रूपरेखा तैयार करना है. उल्लेखनीय है कि 7 मई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से डिजिटल जनगणना के पहले चरण ‘स्वगणना’ का शुभारंभ किया था.

प्रदेशवासियों से की अपील 

सीएम योगी ने कहा है कि जनगणना सिर्फ जनसंख्या की गणना भर नहीं है बल्कि समग्र, समावेशी और सुनियोजित विकास का सशक्त आधार भी है. जनगणना 2027 यह सुनिश्चित करने का भी माध्यम है कि विकास की धारा में समाज का अंतिम व्यक्ति भी समाज समान रूप से सहभागी बन सके. उन्होंने कहा कि रियल टाइम डेटा के लिए डिजिटल तकनीक के उपयोग से जनगणना प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, प्रभावी और त्वरित बनाया गया है.

यहां बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर दौरे पर हैं, यहां वे कई महत्वपूर्ण योजनाओं की शुरुआत करेंगे. इसके अलावा जनता दर्शन और गोरखनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना भी.

यह भी पढ़ें: ‘PM मोदी को चाहिए कि…’, वैश्विक संकट के बीच कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने प्रधानमंत्री को दे दी सलाह!



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *