Headlines

डिलीवरी एजेंट की मेहनत देख भावुक हुई महिला, शेयर किया वीडियो


हम लोग ऑनलाइन सामान मंगाते हैं और पसंद न आने पर एक क्लिक में उसे लौटा भी देते हैं. हमारे लिए यह काम महज कुछ सेकंड का होता है, लेकिन इसके पीछे किसी इंसान की कितनी मेहनत छुपी होती है, यह सोचना हम अक्सर भूल जाते हैं. कर्नाटक की रहने वाली शीलत प्रसाद के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ. उन्होंने एक ज्वेलरी का ऑर्डर रिटर्न किया था, लेकिन जब पिकअप एजेंट उनके घर के बाहर सामान चेक करने के लिए सड़क के किनारे जमीन पर ही बैठ गया, तो यह नजारा देखकर उनकी आंखें भर आईं.

‘मैं उसकी कहानी नहीं जानती, पर वो पल दिल में बस गया’

शीतल ने इस पूरे वाकये का एक भावुक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया. वीडियो पर लिखा था, “मैं बयां नहीं कर सकती, लेकिन यह पल मेरे दिल में बस गया.” शीतल ने लिखा, “मैं उसकी कहानी नहीं जानती. मुझे नहीं पता कि वह किस दौर से गुजर रहा है. शायद मेरी भावनाएं सीधे तौर पर उससे न जुड़ी हों, लेकिन इस छोटे से पल ने मुझे यह याद दिला दिया कि हर डिलीवरी, पिकअप और ऑर्डर के पीछे एक हाड़-मांस का इंसान होता है. उसकी अपनी एक अलग जिंदगी होती है जिसके बारे में हम ग्राहक कुछ नहीं जानते.”

उन्होंने कहा कि हमारे लिए स्क्रीन पर बटन दबाना आसान है, लेकिन उस सामान को हम तक पहुंचाने या वापस ले जाने के लिए किसी को धूप-धूल सहकर मेहनत करनी पड़ती है.

यह भी पढ़ें: बाढ़ में बह रहे बच्चे को बचाने के लिए जान पर खेल गई मादा हाथी, देखें प्यार Video

सोशल मीडिया पर लोगों का फूटा प्यार, कहा- ‘इंसान समझकर सम्मान दो’

इस वीडियो के सामने आने के बाद इंटरनेट पर लोग काफी भावुक हो गए हैं और डिलीवरी पार्टनर्स के साथ सम्मानपूर्वक व्यवहार करने की अपील कर रहे हैं.  एक यूजर ने लिखा, “मुझे उन लोगों से सख्त नफरत है जो छोटी-छोटी बातों पर इन डिलीवरी वालों पर चिल्लाते हैं. वे हमारे लिए वो काम करते हैं जो हम खुद नहीं कर सकते. उनके साथ हमेशा प्यार और दया से पेश आएं.” दूसरे यूजर ने कहा, “ये लोग ईमानदारी से अपनी मेहनत की कमाई खा रहे हैं. कम से कम हम इतना तो कर ही सकते हैं कि उन्हें 5 स्टार रेटिंग दें और शुक्रिया कहें.” एक और यूजर ने कमेंट किया, “इन्हें भी एक इंसान समझिए और इनका सम्मान कीजिए. आपका एक छोटा सा ‘थैंक यू’ (धन्यवाद) भी इनकी पूरे दिन की थकान मिटा सकता है.”

यह भी पढ़ें: छत पर लहराई शर्ट और रेस्क्यू करने पहुंच गया हेलिकॉप्टर- नेपाल का वीडियो वायरल





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *