दिवाली का त्यौहार है, लोग घरों के बाहर रोशनी के लिए दीए और लाइटें जला रहे हैं. लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में यही दिया एक घर के लिए तब खतरा बन गया जब उसकी लो को एक गैस सिलेंडर से लीकेज होती गैस ने पकड़ लिया. इंटरनेट पर वायरल इस वीडियो में जब सिलेंडर डिलीवरी वाला सिलेंडर देने घर आया तो वह सिलेंडर के लीकेज को सील खोलकर चेक करने लगा, लेकिन तभी वहां कुछ ऐसा हुआ जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी. वीडियो देखकर आपके भी होश उड़ जाएंगे.
डिलीवर करने आए सिलेंडर में लगी आग
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक सिलेंडर डिलीवर करने वाला घर के बाहर खड़ा है. दरवाजा खुलता है और गैस वाला सिलेंडर की सील को खोलकर उसका लीकेज चेक करने लगता है, लेकिन तभी दरवाजे के बाहर जल रहे दीए की लो सिलेंडर की लीकेज गैस को पकड़ लेती है और सिलेंडक एक जोरदार आवाज के साथ पूरी तरह से जल उठता है. आग लगती देख गैस वाले के भी होश उड़ जाते हैं और वो तुरंत सिलेंडर को खुद से दूर कर साइड हो जाता है.
किस्मत अच्छा था बच गया भाई नहीं तो 😱🫨 बेंगलुरु के मल्लेश्वरम में गैस सिलेंडर में लीकेज से जोरदार धमाका दरवाजे पर जल रहे दीये की लौ से लीक हो रही गैस में आग लग गई। सिलेंडर डिलीवर करने वाला कर्मचारी बाल-बाल बचा। https://t.co/RT6TgjRVSQ
— KESAREE BISHNOI (@KESAREEBISHNOI) November 4, 2026
गैस वाले ने दिखाई बहादुरी
इतने में मकान मालिक घर के अंदर से पानी भरकर लाता है और गैस वाले को दे देता है. लेकिन सिलेंडर पर पानी का कोई असर नहीं होता और वह उसी तेजी के साथ जलता रहता है. सिलेंडर में धमाका होने पर जान माल का नुकसान न हो इसलिए मकान मालिक और गैस वाला दोनों सिलेंडर को दरवाजे से दूर कर देते हैं. हालांकि बताया जा रहा है कि इस घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है लेकिन वीडियो ने यूजर्स को बुरी तरह से डरा दिया है.
यह भी पढ़ें: Monkey Viral Video: पानी पीने आए बंदर ने महिला के कहने पर बंद कर दी टोटी, देखें वीडियो
यूजर्स बोले, गैस वाला सच में बहादुर निकला
वीडियो को @KESAREEBISHNOI नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…कितनी खतरनाक घटना थी, इसने तो मेरा दिल दहला दिया. एक और यूजर ने लिखा…दीए जलाते वक्त सावधान रहें. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…गैस वाला बहादुर निकला भाई. गजब की हिम्मत दिखाई है.
यह भी पढ़ें: Karwachauth Viral Video: भईया-भाभी ने ट्रेन में ही मनाया करवाचौथ, खुश हुए पैसेंजर; वीडियो वायरल
