Headlines

‘तुम्हें शर्म नहीं आती’, अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर ‘अल्लाह’ लिखे होने से विवाद, भड़कीं पाक एक्ट्रेस


टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी की पत्नी नेहा बिजलानी ट्रोल्स के निशाने पर आ गई हैं. दरअसल, हाल ही में नेहा को पति अर्जुन और बेटे अयान संग देखा गया था. इस दौरान नेहा को टी-शर्ट और पैंट में देखा गया. 

नेहा ने एक टीशर्ट पहनी थी, जिस पर एक कार्टून कैरेक्टर बना हुआ था. इसके अलावा टीशर्ट पर उर्दू में ‘अल्लाह’ लिखा था. इसी कारण से नेहा को ट्रेल किया जा रहा है. नेहा पर मुस्लिमों की भावनाओं को आहत करने के इल्जाम लग रहे हैं.

पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने नेहा को लताड़ा
नेहा को इस टीशर्ट में देख पाकिस्तानी एक्ट्रेस मिशी खान भी भड़क गई हैं. उन्होंने कहा, ‘मेरा इस वक्त खून खौल रहा है. मैंने अभी एक रील देखी है. इंडिया के कोई टीवी के एक्टर्स हैं पति-पत्नी. नेहा स्वामी बिजलानी और अर्जुन बिजलानी. वो किसी प्रीमियर पर गए हैं.’

आग उन्होंन कहा, ‘तुमको शर्म नहीं आती है कि तुमने एक टीशर्ट पहनी है, जिस पर मिक्की माउस बना है और उसके कान के ऊपर हमारे प्रोफेट का नाम लिखा है. तुमको शर्म नहीं आती है. और तुम्हारे पति को पता नहीं हैं. तुम लोगों को किसी और के धर्म की रिस्पेक्ट नहीं है. इस तरह की टीशर्ट पहनी है. ये तुम लोगों को सिखाया गया है. हम लोगों ने या हमारे आर्टिस्ट ने कभी भी आप लोगों के धर्म के ऊपर, आपके भगवान के ऊपर कभी इस तरह की चीज नहीं की है. तुम्हें माफी मांगनी चाहिए और ये मत कहना कि तुम लोगों को पता नहीं है. सबको पता है. मैं बता नहीं सकती कि मुझ कितना गुस्सा आ रहा है. तुमने किस हैसियत से वो टीशर्ट पहनी है और तुम बार-बार अपन बाल पीछे करके दिखा रही हो.’

विवाद बढ़ने के बाद अर्जुन और उनकी पत्नी ने सफाई दी. ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी करते हुए उन्होंने कहा कि ये टीशर्ट उन्हें गिफ्ट में मिली थी और उन्हें इसके मतलब के बारे में पता नहीं था. उन्होंने लंबा-चौड़ा पोस्ट किया.

बता दें कि नेहा और अर्जुन को इन दिनों रियलिटी शो ‘पति पत्नी और पंगा 2’ में देखा जा रहा है. दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया जा रहा है. 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *