Headlines

‘तुम लोग से बड़ा पाखंडी…’, राम कथा के बीच किस पर भड़के राजा भैया के पिता?


यूपी में चुनाव से पहले कुंडा में आयोजित श्रीराम कथा की खूब चर्चा हो रही है. रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के बुलावे पर इस धार्मिक आयोजन में कई मंत्री, विधायक और नेताओं के साथ साधु-संतों का जमावड़ा लगा. इस बीच राजा भैया के पिता उदय प्रताप सिंह ने सोशल एक्टिविस्ट और ट्राइबल आर्मी के फाउंडर हंसराज मीणा की धर्म और पाखंडियों को लेकर पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि तुम लोग से बड़ा पाखंडी कोई नहीं है.

दरअसल, सोशल एक्टिविस्ट और ट्राइबल आर्मी के फाउंडर हंसराज मीणा ने एक्स पर पोस्ट में लिखा, ”पाखंडियों के लिए धर्म व्यापार है, भक्ति उत्पाद है और भक्त ग्राहक.” इसी पोस्ट पर उदय प्रताप सिंह ने पलटवार किया. हंसराज मीणा के पोस्ट को कुंडा में आयोजित श्रीराम कथा से जोड़कर देखा जा रहा है. 

रामकथा के जरिए राजनीतिक संदेश देने की कोशिश!

कुंडा में श्रीराम कथा का आयोजन पूर्व मंत्री रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने किया. बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से श्री रामकथा सुनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे. पूरी कथा में हिंदुत्व और सनातन को मजबूत बनाने का संकल्प दिलाया गया. इसके साथ ही रामकथा के जरिए राजनीतिक संदेश भी देने का पूरा प्रयास किया गया.

रामकथा के अंतिम दिन ठाकुर नेताओं का जमावड़ा

रामकथा के अंतिम दिन शुक्रवार (20 नवंबर) यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, तेलंगाना के बीजेपी विधायक टी राजा सिंह समेत कई विधायक और अन्य नेता मौजूद रहे. ठाकुर नेताओं का जमावड़ा दिखा. पूर्वी उत्तर प्रदेश की राजनीति में अच्छा खासा प्रभाव रखने वाले और छह बार सांसद रह चुके बृजभूषण शरण सिंह भी मौजूद रहे. 

इसके साथ ही पूर्व सांसद धनंजय सिंह, पूर्व MLC बृजेश सिंह, बीजेपी विधायक सुशील सिंह, यूपी सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह, एमएलसी रविशंकर सिंह पप्पू और बीजेपी विधायक अभय सिंह भी इस आयोजन में शामिल हुए. भोजपुरी एक्टर और गायक पवन सिंह भी यहां पहुंचे, जो क्षत्रिय भी हैं. कुल मिलाकर इस रामकथा के जरिए एक तरह से शक्ति प्रदर्शन की भी कोशिश की गई.

योगी सरकार ने टैबलेट के रूप में युवाओं को दी चलती फिरती यूनिवर्सिटी, मिलेंगे 18 हजार फ्री कोर्स



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *