केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने सोमवार (23 नवंबर, 2026) को मर्यादा की बात करते हुए तेजस्वी यादव पर हमला किया. चिराग के पिता रामविलास पासवान पर बीते रविवार को तेजस्वी यादव ने टिप्पणी की थी जिस पर आज (सोमवार) चिराग पासवान ने प्रतिक्रिया दी.
चिराग ने कहा, “कल जिस तरह से मेरे छोटे भाई (तेजस्वी यादव) ने मेरे पिता पर उनके पिता द्वारा किए गए एहसानों को याद दिलाया है… मैं उस परिवार से आता हूं जहां हम हर भावना का सम्मान करते हैं. ये सम्मान दोनों तरफ से निभाया गया. कभी भी लालू यादव ने इस बात का जिक्र नहीं किया…”
‘तेजस्वी को पिता से सीखना चाहिए’
उन्होंने आगे कहा, “मैंने तेजस्वी यादव को हमेशा से परिवार माना है… तेजस्वी यादव को अपने पिता से ही सीखना चाहिए कि राजनीतिक द्वेष किसी हद तक क्यों न चला जाए पर कम से कम एक मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए… खासकर उस व्यक्ति के लिए जो अब दुनिया में भी नहीं हैं…”
#WATCH | दिल्ली: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने ‘नीतीश सेतु’ को लेकर राजद नेता तेजस्वी यादव के बयान और पोस्टर विवाद पर कहा, “प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान जिस तरीके की खूबसूरत तस्वीर दिखाई दी, प्रधानमंत्री ने वहां आकर एक बड़ी भीड़ को संबोधित किया। जन सैलाब वहां प्रधानमंत्री को सुनने, उनका धन्यवाद करने पहुंचा क्योंकि ये मांग लंबे समय से राघोपुर की जनता की रही है। ये एक ऐसा क्षेत्र है जिसका प्रतिनिधित्व करने का अवसर मेरे पिता को भी मिला… भौगोलिक परिस्थितियों की वजह से वहां की बड़ी आबादी परेशान रहती है। ऐसे में साल के 12 महीने तक कनेक्टिविटी बनी रहे इस दृष्टि से ये पुल बन रहा था। दशकों से मेरे पिता ने भी इस पुल को बनाने का प्रयास किया लेकिन विरोधाभास की सरकारें होने की वजह से कार्य नहीं हो पाया। डबल इंजन सरकार की ये ताकत है कि केंद्र और राज्य सरकार ने मिलकर इस काम को पूरा किया… दूसरी तरफ उसी सेतु पर फिर जंगल राज की तस्वीर देखने को मिल रही है। उस पर राजद समर्थकों ने अराजकता का माहौल दर्शाया, ये हमें 90 के दशक की याद दिलाता है। 90 के दशक में अराजकता, गुंडागर्दी चरम सीमा पर थी। वही तस्वीरें हमें फिर उस सेतु पर देखने को मिली। राजद के द्वारा इस घटना का संरक्षण भी किया गया है… आपको(तेजस्वी यादव) श्रेय लेना है तो ले लीजिए, आप भी नेता प्रतिपक्ष के तौर पर वहां आते और अपनी बात रखते लेकिन इन लोगों ने जिस तरह से नाम के नाम पर काम को पीछे छोड़ दिया है। उन्हें इस बात का एहसास ही नहीं है कि उस क्षेत्र के लोगों के लिए यह कितनी बड़ी बात है…” उनके पिता राम विलास पासवान पर राजद नेता तेजस्वी यादव की टिप्पणी पर उन्होंने कहा, “…कल जिस तरह से मेरे छोटे भाई(तेजस्वी यादव) ने मेरे पिता पर उनके पिता द्वारा किए गए एहसानों को याद दिलाया है, मैं उस परिवार से आता हूं जहां हम हर भावना का सम्मान करते हैं। ये सम्मान दोनों तरफ से निभाया गया। कभी भी लालू यादव ने इस बात का जिक्र नहीं किया… मैंने तेजस्वी यादव को हमेशा से परिवार माना है… तेजस्वी यादव को अपने पिता से ही सीखना चाहिए कि राजनीतिक द्वेष किसी हद तक क्यों न चला जाए पर कम से कम एक मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए खासकर उस व्यक्ति के लिए जो अब दुनिया में भी नहीं हैं…”
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 23, 2026
तेजस्वी यादव ने क्या कहा है?
तेजस्वी यादव ने बीते रविवार को चिराग के एक बयान पर कहा था, “चिराग पासवान को थोड़ा इतिहास जानना चाहिए. जब उनके पिता चुनाव हार गए थे तो हमारे पिता ने उन्हें आरजेडी कोटे से राज्यसभा सांसद बनाने का काम किया था और उनके घर को भी बचाने का काम किया था. क्या ये लालू यादव की गलती थी? चिराग पासवान से अनुरोध है कि इस तरह की बातें न करें. इस तरह की बातों से बचें नहीं तो बात दूर तक जाएगी.”
दूसरी ओर केंद्रीय मंत्री ने ‘नीतीश सेतु’ को लेकर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के बयान और पोस्टर विवाद पर कहा, “प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान जिस तरीके की खूबसूरत तस्वीर दिखाई दी, प्रधानमंत्री ने वहां आकर एक बड़ी भीड़ को संबोधित किया. जन सैलाब वहां प्रधानमंत्री को सुनने, उनका धन्यवाद करने पहुंचा क्योंकि ये मांग लंबे समय से राघोपुर की जनता की रही है. ये एक ऐसा क्षेत्र है जिसका प्रतिनिधित्व करने का अवसर मेरे पिता को भी मिला… भौगोलिक परिस्थितियों की वजह से वहां की बड़ी आबादी परेशान रहती है. ऐसे में साल के 12 महीने तक कनेक्टिविटी बनी रहे इस दृष्टि से ये पुल बन रहा था.”
यह भी पढ़ें- ‘नीतीश सेतु’ पर राजनीति के बीच प्रशांत किशोर ने कही बड़ी बात, खुश हो जाएगी JDU
चिराग पासवान ने कहा, “दशकों से मेरे पिता ने भी इस पुल को बनाने का प्रयास किया लेकिन विरोधाभास की सरकारें होने की वजह से कार्य नहीं हो पाया. डबल इंजन सरकार की ये ताकत है कि केंद्र और राज्य सरकार ने मिलकर इस काम को पूरा किया… दूसरी तरफ उसी सेतु पर फिर जंगलराज की तस्वीर देखने को मिल रही है. उस पर राजद समर्थकों ने अराजकता का माहौल दर्शाया, ये हमें 90 के दशक की याद दिलाता है. 90 के दशक में अराजकता, गुंडागर्दी चरम सीमा पर थी. वही तस्वीरें हमें फिर उस सेतु (नीतीश सेतु) पर देखने को मिली.”
‘श्रेय लेना है तो ले लीजिए…’
उन्होंने कहा कि आरजेडी के द्वारा इस घटना का संरक्षण भी किया गया है. आपको (तेजस्वी यादव) श्रेय लेना है तो ले लीजिए, आप भी नेता प्रतिपक्ष के तौर पर वहां आते और अपनी बात रखते, लेकिन इन लोगों ने जिस तरह से नाम के नाम पर काम को पीछे छोड़ दिया है. उन्हें इस बात का एहसास ही नहीं है कि उस क्षेत्र के लोगों के लिए यह कितनी बड़ी बात है.
यह भी पढ़ें- ‘JDU को BJP के एजेंट चला रहे’, PK के बयान पर पार्टी का आया दो टूक जवाब
