- बेटी के बयान पर कार्रवाई को सुरेखा ने दुर्भावनापूर्ण बताया।
तेलंगाना की पूर्व मंत्री कोंडा सुरेखा ने मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी के आदेश के बाद राज्य मंत्रिमंडल से उन्हें निकाले जाने के फैसले का विरोध किया है. उन्हें राज्य के मुख्यमंत्री के साथ-साथ सत्तारूढ़ पार्टी कांग्रेस को भी सवालों के घेरे में लिया है. कोंडा सुरेखा ने तेलंगाना कैबिनेट से उन्हें निकालने के फैसले पर सवाल उठाते हुए गुरुवार (3 सितंबर, 2026) को कहा कि उन्होंने न तो कोई भ्रष्टाचार किया है और न हीं पार्टी की तरफ से ऐसी कार्रवाई करने से पहले उन्हें अपनी बात रखने का कोई मौका दिया गया है.
कार्रवाई से पहले मुझसे चर्चा क्यों नहीं की- सुरेखा
#WATCH | Hyderabad, Telangana: After being dropped from State Cabinet, Konda Surekha says, “I am not at all at fault. They issued me a show-cause, but I had not levelled any allegations against Revanth Reddy or the party. In a meeting, my daughter expressed her frustration. She… pic.twitter.com/590jxE9yzS
— ANI (@ANI) September 3, 2026
सुरेखा ने कहा कि उन्होंने पार्टी नेतृत्व की तरफ से जारी किए गए कारण बताओ नोटिस का जवाब भी दे दिया और फिर यह सवाल उठाया कि जब उन्हें तेलंगाना कैबिनेट से बाहर करने की सिफारिश की जा रही थी, उससे पहले इस मुद्दे को लेकर उनसे चर्चा क्यों नहीं की गई? इसके साथ ही, कांग्रेस नेता ने उन्हें पद से हटाने की कार्रवाई की घोषणा करने वाले उस पत्र की प्रमाणिकता पर भी सवाल उठाए, जिस पर कोई साइन नहीं किए गए थे. उन्होंने कहा कि मेरे खिलाफ की गई यह कार्रवाई बदले की भावना से की गई दिखाई देती है.
बेटी का बचाव करते हुए पार्टी पर उठाए सवाल
तेलंगाना की पूर्व मंत्री कोंडा सुरेखा ने अपनी बेटी कोंडा सुष्मिता, जिन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और उनके परिवार को लेकर टिप्पणी की थी, का बचाव करते हुए कहा कि उनकी बेटी अब बालिग हैं और उसकी टिप्पणियों या विचारों के लिए सुरेखा पर अनुशासनात्मक कार्रवाई नहीं की जा सकती है.
उन्होंने यह भी पूछा कि उनके बेटी की तरफ से की गई टिप्पणी के लिए उन्हें क्यों जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए और जब कांग्रेस नेता कोमातिरेड्डी राज गोपाल रेड्डी और टी. जग्गा रेड्डी ने विवादित टिप्पणी की थी, तो पार्टी की तरफ से उनके खिलाफ क्या कार्रवाई की गई थी?
यह भी पढ़ेंः US ट्रेड डील से पहले भारत ने खींची ‘रेड लाइन’, कहा- ‘…तभी लगेगी मुहर’
