Headlines

दर्द से कराहते हुए रिटायर्ड हर्ट हुए रोहित शर्मा, देखने वाला है वाइफ रितिका का रिएक्शन


Ritika Sajdeh Reaction Rohit Sharma Retired Hurt: रोहित शर्मा बिना आउट हुए ड्रेसिंग रूम में वापस लौट गए. ‘हिटमैन’ की हालत देख उनके फैंस की चिंता बढ़ गई है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ मैच में रोहित 13 गेंद में 19 रन बनाकर खेल रहे थे, तभी रिटायर्ड हर्ट होकर उन्हें ड्रेसिंग रूम में वापस लौटना पड़ा. दरअसल रोहित को हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के कारण दर्द होने लगा था, जिसकी वजह से उन्हें वापस लौटना पड़ा. इसपर उनकी वाइफ रीतिका सजदेह का रिएक्शन भी वायरल हो रहा है.

रोहित को जब दर्द की हालत में देखा गया, तब कैमरा उनकी वाइफ रीतिका सजदेह की तरफ घूमा तो वे भी परेशान दिखीं. रीतिका की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है.

 

 

क्या आउट हो गए हैं रोहित शर्मा?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रोहित शर्मा आउट नहीं हुए हैं. रिटायर्ड हर्ट तब दिया जाता है, जब कोई खिलाड़ी अनफिट महसूस करने के कारण मैदान से बाहर चला जाए. ऐसे में खिलाड़ी दोबारा बैटिंग करने वापस मैदान में आ सकता है. दूसरी ओर रिटायर्ड आउट दिए जाने पर खिलाड़ी को आउट माना जाता है. 

 

RCB ने बनाए थे 240 रन

इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 240 रन बनाए, जो आईपीएल के इतिहास में वानखेड़े स्टेडियम पर किसी टीम का सबसे बड़ा स्कोर है. बेंगलुरू के लिए विराट कोहली, फिल साल्ट और कप्तान रजत पाटीदार ने दमदार अर्धशतकीय पारी खेली. रोहित शर्मा जब रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से बाहर गए, उस समय तक मुंबई बिना कोई विकेट खोए 57 रन बना चुकी थी.

यह भी पढ़ें:

निकोलस पूरन और हेनरिक क्लासेन किए जाएंगे रिलीज? इस कारण लखनऊ और हैदराबाद को लगा करोड़ों का चूना





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *