Headlines

दलीप ट्रॉफी 2026 की प्राइज मनी डिटेल, जीतने वाली टीम को मिलेंगे इतने करोड़


दलीप ट्रॉफी में चैंपियन बनने के लिए ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है. चेन्नई के एम. चिदंबरम स्टेडियम में दोनों टीमें 6 से 10 सितंबर तक फाइनल में आमने सामने हैं. मैदान पर खिलाड़ी ट्रॉफी के लिए पसीना बहा रहे हैं, तो वहीं फैंस के बीच इस बात को लेकर भी उत्सुकता है कि इस बार खिताब जीतने वाली टीम को इनाम के तौर पर कितनी रकम मिलेगी.

BCCI के क्रिकेट प्राइज मनी के मुताबिक दलीप ट्रॉफी की चैंपियन टीम को 1 करोड़ रुपये दिए जाएंगे फाइनल में हारने वाली टीम को भी खाली हाथ नहीं लौटना पड़ता. रनर-अप को पुरस्कार के तौर पर 50 लाख रुपये मिलेंगे.

लेकिन यहां एक बात साफ समझ लेना जरूरी है कि 1 करोड़ रुपये सिर्फ कप्तान या किसी एक खिलाड़ी को नहीं दिए जाते. यह पूरी विजेता टीम की पुरस्कार के पैसे होते है. इसके बाद खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के बीच रकम बांटने की अलग व्यवस्था होती है.

यह भी पढ़े: ODI डेब्यू में सबसे ज्यादा रन… दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

तीन साल पहले हुआ था बड़ा बदलाव

दलीप ट्रॉफी की इनामी रकम पहले काफी कम थी. BCCI ने 2023 में घरेलू क्रिकेट की प्राइज मनी में बदलाव करते हुए विजेता की रकम को 40 लाख रुपये से बढ़ाकर 1 करोड़ रुपये कर दिया था. वहीं, रनर-अप के लिए मिलने वाला इनाम 20 लाख रुपये से बढ़कर 50 लाख रुपये हो गया था. यानी दोनों स्थानों के लिए मिलने वाली रकम में अच्छी खासी इजाफा की गई.

फाइनल में ईस्ट जोन की कमान ईशान किशन संभाल रहे हैं. कप्तानी के साथ उन्होंने बल्ले से भी अपनी टीम को मजबूत हालात में पहुंचाया. ईशान ने 334 गेंदों में 270 रन की शानदार पारी खेली. उनकी पारी में 30 चौके और 7 छक्के शामिल रहे. करीब दो दिन तक क्रीज पर डटे रहकर उन्होंने टीम के लिए अहम योगदान दिया.

ऐसे में अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि फाइनल का नतीजा क्या रहता है और दलीप ट्रॉफी 2026-27 की चमचमाती ट्रॉफी आखिर किस टीम के हाथ जाती है.

यह भी पढ़े: ओली रॉबिन्सन ने रचा इतिहास, बुमराह के बाद ऐसा करने वाले दूसरे गेंदबाज बने



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *