Headlines

दिलीप जोशी ने लिया बप्पा का आशीर्वाद, आशीष शेलार के घर गणपति दर्शन करने पहुंचे ‘जेठालाल’


देशभर में गणेश चतुर्थी की धूम देखने को मिल रही है. इस खास मौके पर बॉलीवुड और टीवी सेलेब्स भी गणपति बप्पा की भक्ति में लीन नजर आ रहे हैं. हाल ही में ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में ‘जेठालाल’ का किरदार निभाकर मशहूर हुए एक्टर दिलीप जोशी, बीजेपी नेता आशीष शेलार के घर गणपति बप्पा के दर्शन करने पहुंचे. इस दौरान वो बप्पा का भक्ति में लीन नजर आए.

दिलीप जोशी ने लिया बप्पा का आशीर्वाद
दिलीप जोशी का एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में वो बीजेपी नेता आशीष शेलार के घर में एंट्री करते नजर आ रहे हैं. इस दौरान वहां मौजूद फैंस ने उन्हें घेर लिया और उनके साथ तस्वीरें खिंचवाईं. दिलीप जोशी ने भी सभी फैंस का हाथ जोड़कर मुस्कुराते हुए अभिवादन किया.

कैजुअल लुक में नजर आए दिलीप जोशी
दिलीप जोशी के लुक की बात करें तो वो इस दौरान कैजुअल अंदाज में नजर आए. उन्होंने व्हाइट शर्ट के साथ ब्लैक पैंट पहनी थी. इसके साथ उन्होंने ब्लैक शूज पहने थे, जो उनके लुक को पूरा कर रहे थे. सिंपल और कंफर्टेबल लुक में दिलीप काफी स्मार्ट नजर आए. इस दौरान उन्होंने पैप्स के सामने एक से बढ़कर एक पोज दिए.

ये भी पढ़ें:- ‘हनुमान अंश’ ने मंडे को भी छापे करोड़ों, ‘मिर्जापुर द मूवी’ का जलवा कायम, ‘दायरा’-‘वाइब’ का हाल बेहाल

बप्पा के दर्शन करने पहुंचे सचिन तेंदुलकर
भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने भी बीजेपी नेता आशीष शेलार के घर पहुंचकर गणपति बप्पा के दर्शन किए. दिग्गज क्रिकेटर रात के समय उनके घर पहुंचे, जहां उन्होंने बप्पा का आशीर्वाद लिया. दर्शन के बाद सचिन ने आशीष शेलार से मुलाकात भी की. उनकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. 

अशोक पंडित और साजिद खान भी पहुंचे
दिलीप जोशी के अलावा फिल्ममेकर अशोक पंडित और डायरेक्टर साजिद खान भी आशीष शेलार के घर गणपति बप्पा के दर्शन करने पहुंचे. गणेशोत्सव का आखिरी दिन शुक्रवार को है, ऐसे में बप्पा के दर्शन के लिए कई फिल्मी सितारे और सेलेब्स उनके घर पहुंच रहे हैं. इस दौरान सभी ने गणपति बप्पा का आशीर्वाद लिया और एक-दूसरे से मुलाकात भी की. आशीष शेलार के घर गणेशोत्सव में हर साल फिल्म और टीवी जगत की कई हस्तियां शामिल होती हैं.

ये भी पढ़ें:- कैटरीना कैफ की मां ने ठुकराई शहर की चकाचौंध, गांव में बिना AC-बिजली ऐसे जीती हैं सादगी भरी जिंदगी





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *